जीतना तो दूर चुनाव लड़ना तक नहीं चाहते कांग्रेस नेता

congress
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस के सामने बड़ी मुश्किल आ गई है। कांग्रेस के सामने चुनाव जीतने से भी बड़ी मसला खड़ा हो गया। उनके तथाकतित शेर चुनाव जीतना तो दूर अब चुनाव लड़ने से भी कतरा कहे हैं। इसे देश में चल रही भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के नाम की हवा का असर ही कहे कि कांग्रेस के दिग्गज नेता चुनाव लड़नवे से कतरा रहे हैं।

चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस के कई दिग्गज नेता चुनाव लड़ने से पीछे हट रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को चुनाव लड़ने के लिए कहा है, लेकिन ये नेता चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। कांग्रेस की दूसरी सूची में इन दिग्गजों के नाम शामिल होने थे, लेकिन जब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उनसे इस बारे में पूछा तो उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। कांग्रेस के इन दिग्गज नेताओं में मनीष तिवारी, पी चिदंबरम, सचिन पायलट जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

Did You Know: अब तक के सभी ओपिनियन पोल में मोदी पीएम की रेस में सबसे आगे है।

इससे पहले तमिलनाडु की स्क्रीनिंग कमेटी में जयंती नटराजन को भी चुनाव लड़ने के लिए कहा गया था, लेकिन बताया जा रहा है कि उन्होंने भी इससे मना कर दिया है। देश में कांग्रेस विरोधी माहौल और मोदी की लहर देखते हुए शायद ये नेता हार के डर से चुनाव लड़ने से दूर भाग रहे हैं। इनमें कई नेता राज्यसभा में जाने के रास्ते तलाश रहे हैं।

दरअसल सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी लुधियाना से सांसद हैं। लेकिन इस बार वो चुनाव नहीं लड़ना चाहते है। हलांकि वो इस के लिए व्यक्तिगत वजहों का हवाला देकर चुनाव से बचना चाहते है। वहीं सचिन पायलट भी चुनाव ना लड़कर सीधे राज्यसभा का टिकट चाहते हैं।

Did You Know: चुनाव से पहले जितने भी ओपिनियन पोल हुए उसमे भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे दिखाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+