राहुल वैद्य अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार संग लेंगे सात फेरे, पार्टी से लेकर शादी की डेट तक सिंगर ने दी डिटेल
मुंबई। बिग बॉस 14 के फाइनलिस्ट रहे सिंगर राहुल वैद्य जल्दी ही अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार से शादी करने वाले हैं। राहुल ने टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस में दुनिया के सामने दिशा परमार से अपने प्यार का इजहार किया था। शो के अंत में बिग बॉस ने राहुल वैद्य को सरप्राइज दिया और कुछ समय के लिए बीबी हाउस में दिशा परमार की एंट्री हुई। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि राहुल वैद्य और दिशा की शादी की डेट भी सामने आ गई है।

शादी की डेट को लेकर क्या बोले राहुल?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस के फर्स्ट रनरअप रहे राहुल वैद्य अपनी गर्लफ्रेंड दिशा के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं। इसकी जानकारी खुद राहुल वैद्य ने दी है। अपने इंटरव्यू में सिंगर राहुल ने बताया कि वह आने वाले तीन-चार महीनों में दिशा परमार संग शादी के बंधन में बंध जाएंगे। उन्होंने कहा, 'शादी की डेट फाइनल करने को लेकर चर्चा जारी है, दोनों परिवार इसपर बातचीत कर रहे हैं। शायद तीन या चार महीने में हम शादी कर लें।'

सिंपल होगी शादी
सिंगर राहुल वैद्य ने आगे कहा, हम दोनों की बहुत शांत स्वभाव के हैं और किसी भी चीज को लेकर बहुत जिद नहीं करते। हमने कई शादी-पार्टी में एक साथ परफॉर्म किया है, लेकिन हम अपनी शादी को सिंपल रखना चाहते हैं। राहुल के मुताबिक उनकी शादी में मेहमानों की संख्या बहुत कम होने वाली है। आपको बता दें कि हाल ही में राहुल और दिशा परमार एक मिनी वेकेशन से लौटे हैं, दोनों की एक साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं।

राहुल ने शेयर किया वीडियो
राहुल ने कुछ दिनों पहले एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह और दिशा क्रिकेट खेलते नजर आए थे। इस पर मदेजार कैप्शन देते हुए राहुल वैद्य ने लिखा, 'न्यू विराट कोहली इन मेकिंग।' इसके अलावा राहुल समय-समय पर दिशा के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते रहे हैं। बिग बॉस 14 के रनर-अप राहुल वैद्य और दिशा परमार हाल ही में हैलीकॉप्टर की सैर भी ही। राहुल ने लिखा, 'चलो ले चलें तुम्हें, तारों के सैर में। मेरी क्यूटी क्वीन के साथ कुछ दिनों के लिए मुंबई से दूर।'

राहुल वैद्य की टी-शर्ट रुबीना से हुई मैच तो हुए ट्रोल
राहुल वैद्य ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी। कुछ ही देर में ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोग राहुल की टीशर्ट को लेकर तेजी से कमेंट करने लगे, साथ ही मजाक-मजाक में राहुल को नकलची और चोर कह डाला। दरअसल राहुल ने जो टी-शर्ट पहनी है, सेम वैसी ही टी-शर्ट रुबीना ने बिग बॉस में पहन रखी थी। इस गलती को सोशल मीडिया यूजर्स कहां छोड़ने वाले थे, उन्होंने तुरंत इसे पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें: ...जब शाहरुख खान के बेटे को क्लब के गार्ड ने नहीं दी एंट्री, राहुल वैद्य ने सुनाया दिलचस्प किस्सा












Click it and Unblock the Notifications