...जब शाहरुख खान के बेटे को क्लब के गार्ड ने नहीं दी एंट्री, राहुल वैद्य ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

नई दिल्ली: इंटरटेनमेंट शो बिग बॉग का 14वां सीजन खत्म हो गया है। इस बार शो में लड़ाई-झगड़े के साथ ही रोमांस का तड़का लगा। बाद में फिनाले में रुबीका दिलैक ने सभी कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया, जबकि राहुल वैद्य रनरअप रहे। शो के बाद भी रुबीना और राहुल काफी सुर्खियों में रहते हैं। अब राहुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो शाहरुख खान के बेटे आर्यन की तारीफ कर रहे हैं।

राहुल ने सुनाया पुराना किस्सा

राहुल ने सुनाया पुराना किस्सा

वीडियो में राहुल ने आर्यन के साथ हुई मुलाकात को याद किया। राहुल के मुताबिक आर्यन अपने दोस्तों के साथ एक क्लब में बर्थ डे सेलिब्रेट करने गए थे। इस दौरान किसी वजह से सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें अंदर जाने नहीं दिया। इसके बाद भी आर्य उससे विनम्रता से पेश आए। उन्होंने एक भी बार ये जिक्र नहीं किया कि वो सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे हैं। राहुल के मुताबिक वो आर्यन की इस रवैये को देखकर काफी ज्यादा प्रभावित थे। उन्होंने शाहरुख और गौरी को आर्यन जैसी संतान होने पर बधाई भी दी।

गर्लफ्रेंड के साथ बिताई छुट्टियां

गर्लफ्रेंड के साथ बिताई छुट्टियां

बिग बॉस खत्म होने के बाद राहुल ने अपने गर्लफ्रेंड के लिए एक हेलीकॉप्टर बुक किया था। उसके बाद वो एक सीक्रेट लोकेशन पर छुट्टी मानने गए। राहुल और दिशा ने एक साथ काफी वीडियो और फोटोज अपलोड किए लेकिन ये नहीं बताया कि वो किस जगह पर हैं। इसके अलावा दोनों साथ में क्रिकेट भी खेलते नजर आए। एक वीडियो में दिशा बैटिंग करती हुई दिख रही थीं, जिस पर राहुल ने उन्हें विराट कोहली का लाइट वर्जन बताया।

शादी को लेकर कही ये बात

वहीं दूसरी ओर अपनी शादी के बारे में राहुल ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं इसका प्लान बनाने के लिए तैयार हूं, लेकिन मैं समय बर्बाद नहीं करना चाहता। वो एक सबसे खूबसूरत घटना है, जो मेरे साथ हुई है। राहुल के मुताबिक वो दिशा के साथ नई जिंदगी शुरू करने के लिए और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बिग बॉस के 14वें सीजन के दौरान ही राहुल ने दिशा को प्रपोज किया था। इसके बाद से उनके फैन्स को शादी का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+