आर्थिक सर्वे पर बोले राहुल- जनता का दर्द नहीं, मोदी सरकार को दिखता है सिर्फ अपना खजाना

नई दिल्ली, 31 जनवरी: संसद का बजट सत्र सोमवार से शुरू हुआ। सत्र के पहले दिन वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वे 2022 की रिपोर्ट पेश की। जिसको लेकर विपक्षी दल केंद्र पर हमलावर हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट के जरिए मोदी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने लिखा कि देश की जनता टैक्स वसूली के बोझ से परेशान है, जबकि मोदी सरकार के लिए ये टैक्स की कमाई एक बड़ी उपलब्धि है। नजरिए का अंतर है- उन्हें जनता का दर्द नहीं सिर्फ अपना खजाना दिखता है। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग EconomicSurvey2022 इस्तेमाल किया।

Recommended Video

    Economic Survey: Rahul Gandhi का Modi Govt पर तंज, नहीं दिखता जनता का दर्द | वनइंडिया हिंदी
    economic survey

    राहुल लगातार सोशल मीडिया के जरिए मोदी सरकार को कटघरे में खड़े करते हैं। वो लगातार महंगाई, पेट्रोल-डीजल के दाम और टैक्स का मुद्दा उठाते हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि कोविड महामारी पूरे देश ने झेली लेकिन गरीब वर्ग व मध्यम वर्ग मोदी सरकार की 'आर्थिक महामारी' के भी शिकार हैं। अमीर-गरीब के बीच बढ़ती ये खाई खोदने का श्रेय केंद्र सरकार को जाता है। उन्होंने आगे लिखा- #किसके_अच्छे_दिन। राहुल का आरोप है कि मोदी सरकार अपने करीबी चुनिंदा उद्योगपतियों को ही फायदा पहुंचा रही है।

    मंगलवार को आएगा बजट
    आपको बता दें कि सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ संसद के बजट सत्र की शुरुआत हुई। इस दौरान राहुल गांधी भी संसद में नजर आए। मंगलवार को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। आशंका है कि इस बार भी सत्र हंगामेदार रहेगा, जहां कांग्रेस पेगासस जासूसी मामला उठा सकती है। हाल ही में राहुल ने ट्वीट कर लिखा था कि मोदी सरकार ने हमारे लोकतंत्र की प्राथमिक संस्थाओं, राज नेताओं व जनता की जासूसी करने के लिए पेगासस खरीदा था। फोन टैप करके सत्ता पक्ष, विपक्ष, सेना, न्यायपालिका सब को निशाना बनाया है। ये देशद्रोह है। मोदी सरकार ने देशद्रोह किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+