मोदी की रैली के आगे राहुल गांधी की रैली फ्लॉप शो हैं: हर्षवर्द्धन

Harshvardhan on Rahul Gandhi
नई दिल्‍ली। भाजपा की तरफ से दिल्‍ली के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार घोषित किये गये हर्षवर्द्धन ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनकी रैली में लोग रूचि नहीं लेते हैं। जबकि नरेंद्र मोदी की बिहार रैली में जनसमुदाय उमड़ पड़ा था जो कि दर्शाता है कि जल्‍द ही कांग्रेस का टाइम पूरा होने वाला है और उसे विधानसभा चुनावों में भी हार का सामना करना पड़ेगा।

गौर हो कि रविवार को मंगोलपुरी में हुई राहुल की रैली में स्रोताओं की संख्‍या बेहद कम थी। इस पर हर्षवर्द्धन का कहना है, मंगोलपुरी कांग्रेस का सबसे मजबूत किला है। पीडब्‍ल्‍यूडी मिनिस्‍टर राजकुमार चौहान इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्‍व करते हैं। उनकी काफी कोशिशों के बाद भी राहुल के कार्यक्रम में मुश्किल से 5000 लोग ही आ पाये थे।

हर्षवर्द्धन के अनुसार दिल्‍ली की सरकार ने पिछले 15 सालों में कुछ भी नहीं किया है, हर तरफ अराजकता, भ्रष्‍टाचार, लूट और महंगाई व्‍याप्‍त है, सच तो यह है कि जनता अब इस सरकार से छुटकारा चाहती है। वहीं मोदी की रैली के बारे में आने वाले कांग्रेस नेताओं के बयान उनकी कुंठा को प्रदर्शित कर रहे हैं, उन्‍होने कहा कि अब कांग्रेस के पास मोदी का कोई जवाब ही नहीं है।

उन्‍होने इस बात के संकेत दिये हैं कि आने वाले वक्‍त में वरिष्‍ठ नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी, राजनाथ सिंह और नरेंद्र मोदी दिल्‍ली के विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+