वरिष्ठ IRS अधिकारी राहुल नवीन बने ईडी के प्रभारी डायरेक्टर
वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी राहुल नवीन को ईडी का प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्हें यह कार्यकाल मौजूद निदेशक संजय मिश्रा की जगह दिया गया है। दरअसल संजय मिश्रा का कार्यकाल 15 सितंबर को समाप्त हो गया।
जिसकी वजह से राहुल नवीन को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। संजय मिश्रा चार साल 10 महीने तक ईडी के निदेशक थे। बता दें कि राहुल नवीन को उनके शांत स्वभाव के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि वह बोलते कम हैं लेकिन उनकी कलम ज्यादा बोलती है।

बता दें कि राहुल नवीन 1993 बैच के अधिकारी हैं। वह वर्तमान में ईडी के स्पेशल डायरेक्टर के पद पर तैनात थे। उन्हें नियमित नियुक्ति तक के लिए यह जिम्मा साौंपा गया है। इससे पहले संजय मिश्रा को 15 सितंबर तक के लिए सुप्रीम कोर्ट ने ईडी के प्रमुख के तौर पर विस्तार दिया था।
लेकिन साथ ही कोर्ट ने कह दिया था कि इस विस्तार को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। संजय मिश्रा को 19 नवंबर 2018 में दो साल के लए ईडी का प्रमुख बनाया गया था। उनका कार्यकाल नवंबर 2020 में खत्म हो रहा था क्योंकि वह रिटायरमेंट की उम्र 60 वर्ष तक पहुंच रहे थे। लेकिन 2020 में उनके कार्यकाल को 3 साल के लिए और बढ़ा दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications