जब राहुल ने की पीएम मोदी की तारीफ, वायरल हुआ ट्वीट

नयी दिल्ली। खुद को राजनीति से दूर रखने वाले राहुल महाजन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने ट्विटर के जरिए मोदी को बेदाग छवि वाला नेता बताया है। उन्होंने मोदी की तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा कि एक नेता 13 साल मुख्यमंत्री रहा, दो साल से प्रधानमंत्री है, लेकिन उसके खिलाफ न बेशुमार संपत्ति बनाने के आरोप, न गबन और घोटाले के... आरोप हैं तो डिग्री और सूट के... किसकी डिग्री कितनी सच्ची कितनी झूठी!

modi

राहुल की ये ट्वीट तेजी से वायरल हो गई हैं। राहुल के इस ट्वीट को पिछले 24 घंटे में 2,100 से ज़्यादा बार री-ट्वीट किया जा चुका है, और 1,700 से ज़्यादा लोग इसे लाइक भी कर चुके हैं। लोग उन के इस ट्वीट का अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं। कोई कह रहा है कि अब तक राजनीति से दूर रहने वाले राहुल अब अपनी पिता की विरासत को संभालना चाहते हैं और इसी दिशा में उन्होंने ये ट्वीट किया है।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के स्वर्गीय नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन के बेटे राहुल महाजन ने राजनीति से दूरी बनाए हुए है। उनकी बहनें राजनीति में तेज तर्रार नेताओं के तौर पर जानी जाती है, लेकिन राहुल ने खुद को इससे दूर टीवी तक समेत रखा है। हलांकि उनका टीवी करियर भी विवादों से अछूता नहीं रहा है। उनकी बहन पूनम महाजन नॉर्थ-सेंट्रल मुंबई से सांसद हैं। जबकि चेचेरी बहन पंकजा मुंडे महाराष्ट्र सरकार में बाल कल्याण मंत्री हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+