Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राहुल महाजन की तीसरी शादी पर क्या बोलीं उनकी एक्स वाइफ डिंपी

नई दिल्ली। बिग-बॉस कंटेस्टेंट रह चुके राहुल महाजन ने तीसरी शादी की है। राहुल ने मंगलवार को अपने कुछ खास दोस्तों के बीच शादी की। 43 साल के राहुल ने अपने से 18 साल छोटी मॉडल कजाकिस्तान की मॉडल नताल्या लीना से तीसरी शादी कर है। कजाकिस्तान की रहने वाली नताल्या 25 साल की हैं। राहुल की तीसरी शादी पर उनकी एक्स-वाइफ डिम्पी गांगुली ने उनकी नई बीवी को उनके बर्ताव को लेकर चेताया है।

उम्मीद है बीवी को पीटेंगे नहीं

उम्मीद है बीवी को पीटेंगे नहीं

राहुल की तीसरी शादी पर उनकी दूसरी और एक्स-वाइफ डिम्पी गांगुली ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि उम्मीद करती हूं इस दफा अपनी बीवी को पीटेंगे नहीं। हालांकि डिम्पी ने राहुल को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके मन में राहुल को लेकर अब कोई शिकायत नहीं है। डिम्पी ने कहा मुझे इस बात की खुशी है। उम्मीद करती हूं कि इस बार उनके चारों ओर खुशियां होंगी, जैसी मुझे मिल रही हैं।

राहुल आशावादी हैं

राहुल आशावादी हैं

डिम्पी ने कहा, मैं जानती हूं कि शादी टूटने से इंसान पर क्या प्रभाव पड़ता है। फिर राहुल की तो दो बार शादी टूटी। बावजूद वे इसमें यकीन रखते हैं, जो यह बताता है कि वे वाकई आशावादी हैं। दोनों के लिए मेरी यही कामना है कि उनके बीच कोई झगड़ा ना हो।

डिंपी गांगुली राहुल की दूसरी पत्नी हैं। दोनों रियलिटी शो 'स्वंयवर' में मिले थे। 2010 में शादी के बंधन में बंधने के करीब तीन साल बाद 2013 में राहुल और डिम्पी अलग हो गए थे। डिंपी ने राहुल पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। राहुल महाजन से तलाक के बाद डिंपी ने 2015 में 27 नवंबर को रोहित रॉय से शादी की थी।

पहली पत्नी ने भी राहुल पर लगाए थे आरोप

पहली पत्नी ने भी राहुल पर लगाए थे आरोप

राहुल की पहली पत्नी उनके बचपन की दोस्त श्वेता सिंह थीं। दोनों की शादी अगस्त 2006 में हुई थी। श्वेता और राहुल ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही श्वेता सिंह ने राहुल पर मारपीट और हिंसा करने का आरोप लगाया था। राहुल महाजन दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन के बेटे हैं। उनकी बहन पूनम महाजन भारतीय जनता पार्टी से सांसद हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+