चेन्नई में स्टेला मैरिस कॉलेज में बोले राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा की जांच हो तो मोदी की भी हो

चेन्नई। बुधवार को तमिलनाडु पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज फॉर वुमेन में छात्राओं के साथ बातचीत करते हुए जहां मौजूदा सरकार पर निशाना साधा तो नहीं शिक्षा में सुधार पर भी जोर दिया। इस दौरान राहुल ने कहा कि सरकार को किसी की भी जांच कराने का हक है लेकिन ये किसी को निशाने बनाने के लिए नहीं होना चाहिए, रॉबर्ट वाड्रा की जांच हो तो नरेंद्र मोदी की भी हो। राहुल ने यहां कहा कि देश में सभी तरह के विचारों को रखने की आजादी होनी चाहिए और शिक्षा के क्षेत्र में भी ये जरूरी है कि एक छात्र को तर्क वितर्क करना सिखाया जाए ना कि किसी भी बात को चुपचाप मान लेना।

आंख बंद करके किसी बात को ना मानें

आंख बंद करके किसी बात को ना मानें

चेन्नई के स्टेला मारिस कॉलेज में छात्राओं से बातचीत के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, मेरा मानना है कि हमारे सभी संस्थानों को विचारों की आजादी होनी चाहिए। हमें किसी भी सोच को आंख बंद करके स्वीकार नहीं करना चाहिए और यही हमारी शिक्षा प्रणाली का ढांचा होना चाहिए।

इस दौरान राहुल ने कहा कि एक छात्रा के सवाल के जवाब में कहा, मुझे लगता है कि भारत शिक्षा के क्षेत्र पर बहुत कम खर्च कर रहा है, और इस रकम को बहुत बढ़ाया जाना चाहिए क्योंकि शिक्षित लोग ही देश को बदलते हैं।

देश में दो विचारधारओं की लड़ाई

देश में दो विचारधारओं की लड़ाई

राहुल गांधी ने देश की राजनीति पर बात करते हुए कहा, भारत में इस वक्त विचारधाराओं में लड़ाई चल रही है। एक विचारधारा लोगों को एकजुट करने वाली है, जिसका कहना है कि सारे देश के लोगों को एक साथ रहना चाहिए और किसी एक को दूसरे को खत्म नहीं करना चाहिए। दूसरी विचारधारा मौजूदा प्रधानमंत्री की है, जिसके मुताबिक एक ही विचार सारे देश पर थोप दिया जाना चाहिए। राहुल ने कहा कि मौजूदा प्रधानमंत्री जिस विचारधारा से आते हैं, उसका महिलाओं की भूमिका के बारे में भी एक खास दृष्टिकोण है, वो विचारधारा महिलाओं को बराबरी का हक देने की हिमायती नहीं है।

सर नहीं राहुल कहकर बात करिए

सर नहीं राहुल कहकर बात करिए

छात्राओं के बातचीत के दौरान जब एक स्टूडेंट ने राहुल गांधी से सवाल किया तो उन्होंने राहुल को 'सर' से संबोधित किया। इस पर गांधी ने छात्रा को टोकते हुए कहा कि आप मुझे 'सर' के बजाय सिर्फ 'राहुल' कहेंगी तो मैं ज्यादा सहज महसूस करूंगा। राहुल की इस टिप्पणी का छात्राओं ने तालियां बजाकर स्वागत किया तो राहुल भी मुस्कुराते हुए नजर आए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधलवार को चेन्नई पहुंचें हैं, जहां वह बुधवार को कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+