राहुल गांधी ने उद्धव ठाकरे को दी जन्मदिन की बधाई, सियासी कयासबाजी शुरू
Recommended Video

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की बधाई दी है। राहुल ने ट्वीट किया 'उद्धव ठाकरे जी को जन्मदिन की बहुत बधाई। मैं आपकी अच्छी सेहत और जीवन में खुशियों की कामना करता हूं।' बता दें कि शिवसेना लंबे समय से कांग्रेस की आलोचक और भाजपा की साथी सही है। शिवसेना और भाजपा का साथ करीब ढाई दशक का रहा है लेकिन हाल के दिनों में शिवसेना और भाजपा में तल्खी बढ़ी हैं, वहीं कांग्रेस के प्रति शिवसेना की रुख नरम हुआ है।

संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर गांधी के भाषण की भी शिवसेना ने तारीफ की थी। शिवसेना ने इसे राहुल गांधी की ओर से भाजपा को झटका कहा था। ऐसे में राहुल की ओर से उद्धव को बधाई दिये जाने के कई मतलब निकाले जा रहे हैं, इसे महाराष्ट्र में समीकरण बदलने की ओर भी देखा जा रहा है।
शिवसेना महाराष्ट्र और केंद्र में सरकार में सहयोगी है लेकिन बीते कुछ समय से दोनों पार्टियों के बीत तल्खी इतनी बढ़ चुकी है कि खुलेतौर पर दोनों ओर से हमले हो रहे हैं। हाल में एक इंटरव्यू में उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी, अमित शाह और केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि 2014 में जनता ने जिनको वोट दिया उन्होंने जनमत के साथ ठगी की है।












Click it and Unblock the Notifications