राहुल गांधी ने लोहड़ी पर्व की दी बधाई, किसानों के लिए कही खास बात
Rahul gandhi wishes on lohri: पूरा देश आज लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मना रहा है। इस मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी लोगों को इस पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा देश के किसानों को खास तौर पर लोहड़ी की शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, आप सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं, हमारे किसान भाई-बहनों को खास तौर पर बधाई जोकि अपने घर से दूर धरने पर बैठे हैं और खराब मौसम के बावजूद वह अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं।
Recommended Video

इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देशवासियों को लोहड़ी की बधाई दी थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, पोंगल, भोगाली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मेरी कामना है कि इन त्योहारों के माध्यम से हमारे समाज में प्रेम, स्नेह और सौहार्द का बंधन मजबूत हो तथा देश में समृद्धि और खुशहाली बढ़े। जबकि गृहमंत्री अमित शाह ने लोहड़ी पर्व की बधाई देते हुए लिखा, लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं, यह पावन पर्व सभी देशवासियों के जीवन में सुख समृद्धि लाए।
बता दें कि लोहड़ी पर्व मुख्य रूप से उत्तर भारत और पंजाब में मनाया जाता है। आज के दिन लोग एक दूसरे के साथ मौज-मस्ती करते हैं लोकगीत गाते हैं और आग जलाकर उसके चारो तरफ फेरे लेते हैं। लोहड़ी को काफी पहले लोग तिलोड़ी कहते थे। यह शब्द मुख्य रूप से तिल और गुड़ से मिलकर बना है। बाद में यह लोहड़ी शब्द से लोगों के बीच प्रसिद्ध हो गया और पंजाब में इसे लोही या लोई भी कहते हैं। यह त्योहार मुख्य रूप से सर्दियों में बोई जाने वाली रबी की फसलों की कटाई से जुड़ा है। इस दिन लोग अग्नि में रबी की फसल डालते हैं।












Click it and Unblock the Notifications