भारत जोड़ो यात्रा: अगले 150 दिनों तक एक कंटेनर में सोएंगे राहुल गांधी
कन्याकुमारी, 07 सितंबर: कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का आगाज आज शाम 5 बजे कन्याकुमारी से होगा। इस यात्रा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित पार्टी के तमाम नेता शामिल होंगे। यह यात्रा 12 राज्यों से होते हुए कुल 3570 किलोमीटर का सफर तय करेगी। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी जो आज तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 'भारत जोड़ो यात्रा' पर निकलेंगे, अगले 150 दिनों तक एक कंटेनर में रहेंगे।

इसे आने वाले 2024 के चुनावों में नरेंद्र मोदी सरकार को टक्कर देने के लिए कांग्रेस के "मास्टरस्ट्रोक" के रूप में देखा जा रहा है, कांग्रेस बुधवार को 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू कर रही है, जिसमें राहुल गांधी लगभग 150 दिनों तक चलने वाली 3,570 किलोमीटर की यात्रा शुरू करेंगे। जो कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर पर जाकर खत्म होगी। इस बीच जैसे ही पार्टी राष्ट्रव्यापी यात्रा शुरू करने वाली थी, इस बीच राहुल गांधी के ठहरने के बारे में कुछ सवाल उठ रहे थे, हालांकि पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह किसी होटल में नहीं रुकेंगे बल्कि पूरी यात्रा को साधारण तरीके से पूरा करेंगे।
राहुल गांधी अगले 150 दिनों तक कंटेनर में रहने वाले हैं। कुछ कंटेनरों में स्लीपिंग बेड, शौचालय और एयर-कंडीशनर भी लगाए गए हैं। यात्रा के दौरान कई क्षेत्रों में तापमान और वातावरण में अंतर होगा। स्थान परिवर्तन के साथ भीषण गर्मी और उमस को देखते हुए व्यवस्था की गई है।
न्यूज एजेंसी एएआई के अनुसार लगभग 60 ऐसे कंटेनर तैयार कर कन्याकुमारी भेजा गया है, जहां एक गांव स्थापित किया गया है, जिसमें ये सभी कंटेनर रखे गए हैं। रात के आराम के लिए कंटेनर को गांव के आकार में हर दिन एक नए स्थान पर पार्क किया जाएगा। राहुल गांधी के साथ रहने वाले यात्री एक साथ भोजन करेंगे और रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications