कांग्रेस के चुनावी प्रचार को मिल सकती है रफ्तार, अगले हफ्ते विदेश से आएंगे राहुल गांधी

नई दिल्ली, 5 जनवरी: नए साल से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी विदेश में अपनी निजी यात्रा पर गए हैं, जिसके चलते वायनाड सांसद बीजेपी के निशाने पर आ गए थे। वहीं अब खबर मिल रही है कि राहुल गांधी जनवरी के दूसरे हफ्ते में भारत लौट सकते हैं। आने वाले महीनों में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर बीजेपी ने कई सवाल दागे थे। हालांकि पार्टी ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए इसे राहुल गांधी का संक्षिप्त निजी दौरे बताया है।

Rahul Gandhi

जहां पांच राज्यों में विधानसभा की तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं कांग्रेस की ना सिर्फ जीतने की कोशिश बल्कि बीजेपी को नियंत्रित करने के लिए भी बड़ी परीक्षा है, बीजेपी को रोकने के लिए कांग्रेस के लिए यह चुनाव काफी अहम होने वाले हैं। ऐसे मौके पर जब राहुल गांधी को चुनावी तैयारियों के साथ पार्टी की कार्यशैली में धार देनी चाहिए थी तो विदेश दौरे पर चले गए। वहीं पांच चुनाव वाले राज्यों में से पंजाब और उत्तराखंड में कांग्रेस की बेहतर संभावनाएं दिख रही हैं, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में कई फैसलों से स्थिति पेचीदा हो गई है। पार्टी के अंदर उठ रही आपसी कलह इसका जीता जागता उदाहरण है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने कांग्रेस सूत्रों के हवाले से बताया कि राहुल गांधी के विदेश में नया साल मनाने के बाद जनवरी के दूसरे हफ्ते में लौटने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेता पार्टी के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं। राहुल गांधी ने दिसंबर के आखिरी हफ्ते में विदेश जाने के लिए उड़ान भरी थी। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने राहुल के दौरे को एक संक्षिप्त व्यक्तिगत यात्रा बताई थी। इसी के साथ बीजेपी को जवाब देते हुए कहा था कि भाजपा और उसके मीडिया मित्रों को अनावश्यक रूप से अफवाहें नहीं फैलानी चाहिए।

राहुल गांधी के 'लगातार विदेश दौरे' पर बीजेपी ही नहीं विपक्षी नेताओं ने भी कटाक्ष किया है। टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि कोई भी "आधा समय" विदेश में रहकर राजनीति नहीं कर सकता है। इधर, आम आदमी पार्टी भी कई राज्यों में एक ताकत के रूप में उभरने की कोशिश कर रही है, जहां कांग्रेस परंपरागत रूप से मजबूत रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+