हैदराबाद के मशहूर बावर्ची होटल पहुंचे राहुल गांधी, लिया बिरयानी का स्वाद
Rahul Gandhi visits Bawarchi Hotel: तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरशोर से प्रचार में लगी हुई हैं। इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हैदराबाद के मशहूर बावर्ची होटल पहुंचे।जहां उन्होंने हैदराबादी बिरयानी के जायके का लुफ्त उठाया।तेलंगाना यूथ कांग्रेस के एक सदस्य ने राहुल गांधी की तस्वीर एक्स पर साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी।

तस्वीर में राहुल गांधी सफेद टी-शर्ट पहने मुस्कुराते हुए बिरयानी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं।उनके साथ पार्टी के अन्य लोग भी मौजूद हैं। होटल के बाहर समर्थकों की भीड़ भी देखने को मिली।चुनाव प्रचार के सिलसिले में राहुल गांधी इन दिनों तेलंगाना में हैं। चुनाव प्रचार के बीच में समय निकाल कर राहुल गांधी हैदराबादी बिरयानी का लुफ्त उठाने हैदराबाद के मशहूर होटल बावर्ची पहुंचे थे।
Crowd chanting PM PM PM at Bawarchi Restaurant in Hyderabad when Rahul Gandhi came to have dinner.. 🔥🔥🔥 pic.twitter.com/UM9VN9sg1g
— Spirit of Congress✋ (@SpiritOfCongres) November 25, 2023
दूसरी ओर बीआरएस एमएलसी के.कविता ने राहुल गांधी के बिरयानी खाने को लेकर तंज कसा है। ANI न्यूज एजेंसी से बात करते हुए के.कविता ने कहा, "राहुल गांधी हमारे राज्य में मेहमान की तरह हैं। वो यहां आते हैं, बिरयानी खाते हैं, पान खाते हैं बस। उन्होंने आगे कहा कि गांधी परिवार ने हमेशा तेलंगाना के लोगों को धोखा दिया है। जब इंदिरा जी को तेलंगाना की जरूरत थी तो तेलंगाना की जनता ने हमेशा गांधी परिवार का साथ दिया, लेकिन गांधी परिवार ने कभी तेलंगाना का साथ नहीं दिया। गांधी परिवार ने हमेशा तेलंगाना को धोखा ही दिया।
Recommended Video
आपको बता दें, चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं।कभी वो किसी ब्लॉगर के साथ नाश्ता या लंच करते दिख जाते हैं तो कभी किसी मशहूर व्यंजन का लुफ्त उठाते।
यह पढ़ें: राहुल गांधी के बयान पर ओवैसी का पलटवार, कहा 'मोदी हैं राहुल का प्यार’
आपको बता दें, तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है।जबकि मतों की गिनती 3 दिसंबर को होनी है।जिसे लेकर कांग्रेस, भाजपा के साथ-साथ अन्य पार्टियां चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं।
फिलहाल तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) की सरकार है।वहीं, कांग्रेस और भाजपा दोनों ही इस बार तेलंगाना में अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications