राहुल के नाराज मुलायम, कहा दंगा पीड़ितों को भड़का रहे है कांग्रेसी

राहुल ने यूपी सराकर पर हमला किया तो वहीं सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने राहुल के दौरे पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर के राहत शिविरों में षडयंत्रकारी रह रहे हैं। यह षडयंत्रकारी कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस और भाजपा के लोग हैं। मुलायम ने कांग्रेस और भाजपा पर दंगा पीड़ितों को भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये लोग अपने चुनावी फायदे के लिए दंगा पीड़ितों का इस्तेमाल कर रहे है। राहुल पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव देख राहुल चोरी से मुजफ्फरनगर पहुंच गए।












Click it and Unblock the Notifications