धमकी के बाद कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को चढ़ा बुखार, पुड्डुचेरी दौरा रद्द, मांगी माफी
नई दिल्ली। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी बीमार हो गये हैं। उन्हें बुखार हो गया है इस कारण उन्होंने तीन राज्यों पुड्डुचेरी, तमिलनाडु और केरल के चुनावी दौरों को रद्द कर दिया है।
राहुल गांधी ने खुद इस बारे में ट्वीट करके लोगों को जानकारी दी है। राहुल ने ट्वीट किया है कि मुझे दुख है कि मुझे रविवार से बुखार है जिसके चलते मैं पुड्डुचेरी, तमिलनाडु और केरल के लोगों से मिल नहीं पाऊंगा क्योंकि डॉक्टरों ने मुझे दो दिन का रेस्ट करने को कहा है लेकिन मैं वादा करता हूं कि मैं अपने दौरों को फिर से री-शेड्यूल करूंगा।
वैसे आपको बता दें कि सोमवार को राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी मिली थी। जानकारी के मुताबिक, पुड्डुचेरी कांग्रेस को एक लेटर आया था जिसमें तमिल में राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी गई थी, इस सिलसिले में कांग्रेस नेताओं ने होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी जिसमें राहुल के लिए एसपीजी सुविधा की मांग की गई थी।













Click it and Unblock the Notifications