Twitter के CEO जैक दोरजी ने राहुल गांधी को दिखाया अपना टैटू, तस्वीरें वायरल

नई दिल्ली। टि्वटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और सह-संस्थापक जैक दोरजी इन दिनों इंडिया के दौरे पर हैं, भारत भ्रमण के दौरान सोमवार को उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की, दोनों की मुलाकात काफी सुखद रही और इस दौरान दोनों ने कुछ पल साथ में व्यतीत किया, इस मुलाकात की तस्वीर खुद राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें दोरजी बड़ी-बड़ी खुशी-खुशी राहुल गांधी को अपना टैटू दिखाते नजर आ रहे हैं, दोनों ने मुलाकात के दौरान 'फेक न्यूज' की समस्या से निपटने के संदर्भ में भी बात की।

'फेक न्यूज' की समस्या पर चर्चा

कांग्रेस के युवराज ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ट्विटर के सह-संस्थापक एवं सीईओ जैक डोरसे से आज सुबह बातचीत हुई। ट्विटर वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक प्रभावशाली संवाद मंच के रुप में उभरा है। उन्होंने कहा कि जैक ने संवाद को सार्थक बनाने और फेक न्यूज की समस्या से निपटने के लिए उठाए जा रहे कुछ कदमों के बारे में भी बताया।

भारत आने पर जताई थी खुशी

भारत आने पर जताई थी खुशी

आपको बता दें कि विश्व की जानी-मानी हस्तियों में से एक दोरजी ने इंडिया आने पर ट्वीट किया था कि कई साल के इंतजार और यहां आने की तमन्ना के साथ भारत पहुंचा, मुझे बहुत खुशी हो रही है।

'अदभुत टीचर'

'अदभुत टीचर'

इंडिया आते ही उन्होंने सबसे पहले बौद्ध गुरु दलाई लामा से मिले जिन्हें वे अपना 'अदभुत टीचर' मानते हैं।

क्या है ट्विटर

क्या है ट्विटर

ट्विटर एक सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट है, जिसकी स्थापना वर्ष 2006 में की गई थी, ट्विटर रियल टाइम बेस्ड सोशल साइट है जिसमें लगभग सारे सरकारी ऑफिस,बैंक,राजनेता,एक्टर,बिजनेसमैन ट्विटर का उपयोग करते हैं आप अपनी इच्छानुसार किसी को भी फॉलो करके उसके बारे मे लेटेस्ट जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+