'अमर जवान ज्योति' बुझाने पर भड़के राहुल, कहा- कुछ लोग देशप्रेम-बलिदान नहीं समझ सकते

दिल्ली के इंडिया गेट पर पिछले करीब 50 सालों से जल रही 'अमर जवान ज्योति' को आज बुझा दिया जाएगा।

नई दिल्ली, 21 जनवरी: दिल्ली के इंडिया गेट पर पिछले करीब 50 सालों से जल रही 'अमर जवान ज्योति' को शुक्रवार को बुझा दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले पर जहां विपक्ष हमलावर है, वहीं केंद्र की तरफ से कहा गया है कि अमर जवान ज्योति की मशाल को बुझाया नहीं जा रहा है, बल्कि नेशनल वॉर म्यूजियम में विलीन किया जा रहा है। दूसरी तरफ इस मामले पर अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार देशप्रेम और सैनिकों के बलिदान को नहीं समझ सकती।

rahul gandhi

राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर इस मामले पर सरकार को घेरते हुए लिखा, 'बहुत दुख की बात है कि हमारे वीर जवानों के लिए जो अमर ज्योति जलती थी, उसे आज बुझा दिया जाएगा। कुछ लोग देशप्रेम व बलिदान नहीं समझ सकते- कोई बात नहीं... हम अपने सैनिकों के लिए अमर जवान ज्योति एक बार फिर जलाएंगे!' आपको बता दें कि पीएम मोदी ने 25 फरवरी 2019 को नेशनल वॉर म्यूजियम का उद्घाटन किया था और सरकार अब 26 जनवरी से पहले इस म्यूजियम की मशाल में अमर जवान ज्योति को विलीन करने जा रही है।

इतिहास को मिटाना चाहती है सरकार- मनीष तिवारी
वहीं, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भी अमर जवान ज्योति मामले पर मोदी सरकार पर हमला बोला है। मनीष तिवारी ने कहा, 'अमर जवान ज्योति को लेकर सरकार की तरफ से जो कुछ भी किया जा रहा है, वो एक राष्ट्रीय त्रासदी है और इतिहास को फिर से लिखने की कोशिश है। अमर जवान ज्योति को नेशनल वॉर म्यूजियम की मशाल में मिलाने का सीधा मतलब है कि सरकार इतिहास को मिटाना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी ने नेशनल वॉर म्यूजियम बनाया है, इसका मतलब ये नहीं कि वो अमर जवान ज्योति को बुझा सकते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+