ननकाना साहिब पर हमला: भड़के राहुल गांधी ने Tweet कर कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। पाकिस्तान के ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर पत्थबाजी का मामला गर्माता जा रहा है, भारत में राजनीति और बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने इसकी कड़ी निंदा की है। इस मामले पर अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि ननकाना सहिब पर हमला कलंक है और इसकी सामाजिक रूप से निंदा की जानी चाहिए। बता दें कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित ननकाना साहिब में हालात नाजुक बने हुए हैं। वहां के अल्पसंख्यक सिख समुदाय के लोगों को अपनी जान का डर सता रहा है।

ननकाना साहिब हमले की दिग्गजों ने की निंदा

ननकाना साहिब हमले की दिग्गजों ने की निंदा

ननकाना साहिब पर हुए हमले के बाद भारत में भी गुस्सा है, देश के कई दिग्गजों ने इस घटना पर पाकिस्तान की इमरान सरकार को घेरा है। वहीं दिल्ली में भी सिख समुदाय के लोगों ने पाकिस्तान उच्चायोग के सामने हमले को लेकर विरोध जताया। सांसद राहुल गांधी और गुलाम नबी आजाद सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने भी इसकी कड़ी निंदा की है। इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और लेखक जावेद अख्तर ने भी इसका विरोध किया।

राहुल गांधी ने किया ये ट्वीट

राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट में लिखा कि पाकिस्तान के ननकाना साहिब पर हुआ हमला एक कलंक है और हम सबके एक सुर में इसकी कड़ी निंदा करनी चाहिए। कट्टरता एक जहर है जो सदियों से चली आ रही है और इसकी कोई सीमा नहीं है। हम सबको प्यार, सम्मान और समझदारी से इसका सामना करने की जरूरत है। गौरतलब है कि ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर मोहम्मद हसन नाम के एक व्यक्ति ने कई समर्थकों के साथ मिलकर पथराव किया था।

गुलाम नबी आजाद ने क्या कहा?

गुलाम नबी आजाद ने क्या कहा?

इस मामले पर अब कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद का भी बयान सामने आया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, मुझे इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है। ननकाना साहिब सिखों के लिए एक पवित्र स्थान है और सभी धर्मों के लोग इसका सम्मान करते हैं। अगर ऐसी कोई घटना हुई है, तो हम सभी इसकी कड़ी निंदा करते हैं।

यह भी पढ़ें: Video: पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर पथराव, धर्मस्थल कब्जाने की धमकी, भारत ने की तुरंत कार्रवाई की मांग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+