हाथरस घटना के सहारे बीजेपी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं राहुल गांधी: रामदास अठावले

नई दिल्ली। राजस्थान में हाल ही में हुई रेप और गैंगरेप की घटनाओं के बाद अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार बीजेपी और अन्य दलों के निशाने पर आ गई है। हाथरस घटना के बाद पीड़िता के घर गए राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी राजस्थान क्यों नहीं जा रहे हैं, वे बीजेपी शासित राज्यों में जाकर पार्टी को बदनाम कर रहे हैं।

rahul gandhi tries to defame bjp: Ramdas Athawale on Hathras case

बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि, राजस्थान में भी वैसे ही रेप की घटनाएं हुई है, लेकिन राहुल गांधी वहां नहीं गए। जहां भी बीजेपी की सरकार है, वह उसे बदनाम करने की कोशिश करते हैं। इससे पहले भी रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (ए) पार्टी के चीफ रामदास आठवले ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का बचाव कर चुके हैं।

उन्‍होंने आरोप लगाया था कि हाथरस मामले पर कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी और बसपा प्रमुख मायावती राजनीति कर रहे हैं। आरोपियों को एक वर्ष में फांसी दिये जाने पर जोर देते हुए उन्‍होंने कहा कि कल वह भी हाथरस जाने वाले थे लेकिन प्रशासन की तरफ से बताया गया कि अभी मिलने नही दिया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी हाथरस आ रहे हैं लेकिन वह राजस्‍थान नहीं गए। अगर उन्‍हें पुलिस ने रोका था तो रुकना चाहिए। उन्‍होंने सलाह दी कि अनुसूचित वर्ग पर अत्‍याचार खत्‍म करने के लिए उच्‍च वर्ग को दलितों को अपनाना चाहिए।

आठवले ने कहा कि हाथरस की घटना मानवता पर एक धब्‍बा है। उन्‍होंने कहा कि मायावती को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से इस्‍तीाफा मांगने का कोई अधिकार नहीं है। अनुसूचित जाति के उत्‍पीड़न पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस वर्ग पर सबकी सरकार में अत्‍याचार हुए हैं। हाथरस की घटना पर मुख्‍यमंत्री ने सही निर्णय लिया है। पीडि़ता के अंतिम संस्‍कार को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्‍होंने कहा कि यह चूक हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+