'मेसी या रोनाल्डो, कोहली या रोहित?' चौंका देगा राहुल गांधी का जवाब, Video
Rahul Gandhi News: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने रविवार को कई ऐसे दिलचस्प सवालों के जवाब दिए, जिनको उनके चाहने वाले शायद ही जानते होंगे। राहुल गांधी ने दिल्ली में आयोजित एक कॉन्क्लेव के दौरान अपनी बात कही।
दरअसल, प्रतिदिन मीडिया नेटवर्क के 'द कॉन्क्लेव 2023' इवेंट में आए राहुल गांधी ने रैपिड-फायर राउंड में फिटनेस, डेली रूटीन, मनोरंजन के ऑप्शन और पसंदीदा स्पोर्ट्स पर काफी कुछ बताया।

मीडिया कॉन्क्लेव में राहुल गांधी से उनके पसंदीदा खिलाड़ी के बारे में पूछा गया। राहुल गांधी से क्रिकेट और फुटबॉल के फेवरेट प्लेयर्स के बारे में पूछा गया, जिसका उन्होंने मजेदार अंदाज में जवाब दिया।
जानिए राहुल गांधी को कौनसा खेल पसंद है?
कॉन्क्लेव के रैपिड-फायर राउंड में राहुल गांधी से वर्कआउट करने या नेटफ्लिक्स, गॉडफादर या द डार्क नाइट, भारत जोड़ो की दाढ़ी या क्लीन शेव जैसे कुछ दिलचस्प सवाल पूछे थे। पूछे गए कई सवालों में से एक प्रश्न क्रिकेट या फुटबॉल? पर राहुल गांधी ने तुरंत 'फुटबॉल' कहा, जो कई लोगों के लिए आश्चर्य की बात हो सकती है, क्योंकि भारत में क्रिकेट को एक धर्म माना जाता है।
मेसी या रोनाल्डो
उनके सामने अगला सवाल लियोनेल मेसी या क्रिस्टियानो रोनाल्डो था? इसके जवाब में कांग्रेस नेता ने 'रोनाल्डो' को चुना, साथ ही कहा, "हालांकि मुझे लगता है कि मेसी एक बेहतर फुटबॉलर हैं। मुझे रोनाल्डो की दरियादिली पसंद है। लेकिन अगर मेरी कोई फुटबॉल टीम होती तो मैं मेसी को पसंद करता।"
कोहली या रोहित शर्मा
वहीं जब उनसे विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच किसी एक को चुनने के लिए कहा जाता है तो राहुल गांधी ने कहा, "दोनों में से एक, क्योंकि मैं बड़ा क्रिकेट प्रेमी नहीं हूं, मुझे पता है कि यह कहना अच्छी बात नहीं है।"
दाढ़ी या क्लीन शेव लुक
भारत जोड़ो दाढ़ी और क्लीन शेव लुक के बीच कांग्रेस सांसद ने कहा कि उन्हें इन चीजों से कोई लगाव नहीं है। राहुल गांधी ने कहा, "दाढ़ी है, नहीं है, इसे लेकर मैं कभी भी चिंतित नहीं रहता। मुझे हर चीज से कोई दिक्कत नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications