Rahul Gandhi ने ब्रिटिश सांसदों से कहा- विपक्ष के माइक बंद कर सांसदों को खामोश कर दिया जाता है'

राहुल गांधी ने अब बिट्रिश सांसदों से भरी संसद में भारत की केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि संसद में विपक्षी पार्टियों के सांसदों को बोलने नहीं दिया जाता है उनकी आवाज दबाने के लिए उनके माइक बंद कर दिए जाते हैं।

rahulgandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी विदेशी धरती पर जाकर सोमवार को भाजपा नेतृत्‍व वाली केंद्र सरकार पर फिर से हमला बोला है। लंदन के हाउस ऑफ पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स में ब्रिटिश सांसदों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा 'भारत की संसद में विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। राहुल गांधी ने लंदन में ब्रिटिश सांसदों से कहा कि भारत में सांसद होना काफी कठिन है'।

खचाखच भरे हॉल में सांसदों के सामने बोलीं ये बात

राहुल गांधी का ये बयान यूके में कैंब्रिज विश्वविद्यालय में एक व्याख्यान के बाद आया है जिसमें उन्‍होंने कहा था कि भारत में लोकतंत्र समाप्‍त हो चुका है, तानाशाही हो रही है। इसके बाद कांग्रेस नेता ने अब एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने ये बात ब्रिटिश संसद के ग्रैंड कमेटी रूम में 90 मेहमानों के खचाखच भरे कमरे में सांसदों के सामने बोलीं। जिसमें लॉर्ड्स, डेम्स, एमपी, शिक्षाविद, वहां की पब्लिक और मीडिया के सदस्य शामिल थे।

ऐसे विपक्ष को खत्‍म किया जा रहा है

राहुल गांधी ने विदेश में जाकर आरोप लगाया किउनके सामने एक माइक्रोफोन को रखा गया और मुझे बोलने नहीं दिया गया राहुल ने आरोप लगाया कि भारत में इस तरह से विपक्ष को खत्‍म करने का काम किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा माइक खराब नहीं हैं, वो सभी काम कर रहे हैं लेकिन हम उन्हें चालू नहींं रखा गया वो बंद कर दिए गए। राहुल गांधी ने कहा ऐसा एक बार नही ऐसा मेरे बोलने के दौरान कई बार हुआ है।

बातें दबा दी जाती है और अवरुद्ध कर दी जाती हैं

भारतीय मूल के विपक्षी लेबर पार्टी के सांसद वीरेंद्र शर्मा के द्वारा हाउस ऑफ कॉमन्स के ग्रैंड कमेटी रूम में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने के पीछे के कारण के बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा जब मैं पहली बार राजनीति में शामिल हुआ, तो भारत और राजनीति के बारे में मेरा एक विशेष दृष्टिकोण था। उन दिनों मेरा मानना ​​था कि कोई भी भारतीय जो कहना चाहता है वह कह सकता है लेकिन अब ऐसा नहीं है। बातचीत जो पहले पूरी तरह से खुली और स्वतंत्र हुआ करती थी, अब दबा दी गई है और अवरुद्ध हो गई है।

'भारत को फिर से बात शुरू करने की जरूरत है'

राहुल गांधी ने कहा आरएसएस और भाजपा एजेंसियों में घुसपैठ कर रहे हैं। वे एजेंसियों पर दबाव बना रहे हैं और इसलिए बातचीत संभव नहीं है। इसीलिए मैंने भारत जोड़ो यात्रा की। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का केंद्रीय विचार यह था कि भारत को फिर से बात शुरू करने की जरूरत है।

'भाजपा के नैरेटिव को कोई नहीं हरा सकता'

लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की प्रोफेसर मुकुलिका बनर्जी और नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड एलुमनी यूनियन यूके की चेयरपर्सन सनम अरोड़ा के साथ बातचीत में राहुल गांधी ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी एक आइडिया है। कांग्रेस ने भाजपा की तुलना में कई वर्षों तक देश पर शासन किया है लेकिन 'बीजेपी को कोई नहीं हरा सकता' मीडिया में एक नैरेटिव है। मैं मीडिया में आख्यान नहीं सुनता। मैं जमीन पर लोगों की सुनता हूं।

Recommended Video

    Rahul Gandhi ने PM Narendra Modi का नाम लेकर BJP को कैसे रगड़ दिया ? | Congress | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+