राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- महामारी, महंगाई, बेरोजगारी जो सब देखकर भी बैठा है मौन...
आज एक बार फिर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कोरोना वायरस महामारी, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर फिर से पीम मोदी को घेरने की कोशिश की।
नई दिल्ली, 12 जून। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है तब से कांग्रेस नेता राहुल गांधी किसी न किसी मुद्दे को लेकर बीजेपी और पीएम मोदी पर लगातार निशाना साधते आए हैं। फिर चाहे वह बेरोजगारी का मुद्दा हो, महामारी का या फिर महंगाई का।आज एक बार फिर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कोरोना वायरस महामारी, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर फिर से पीएम मोदी को घेरने की कोशिश की।
Recommended Video

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा...
'महामारी, महंगाई, बेरोज़गारी
जो सब देखकर भी बैठा है मौन
जन-जन देश का जानता है- #ZimmedarKaun'
ट्वीट के आखिर में हैशटैग के यूज के साथ उन्होंने लिखा जिम्मेदार कौन।
यह भी पढ़ें: कोरोना मरीजों के इलाज के लिए DGCI ने दी Colchicine के दूसरे चरण के ट्रायल को मंजूरी
आपको बता दें कि कोरोना से निपटने के लिए केंद्र सरकार की बदइंतजामी को लेकर राहुल गांधी कई बार भाजपा पर निशाना साध चुके हैं। वहीं विधानसभा चुनाव के बाद जिस तरह से तेल के दाम बढ़े है उसको लेकर भी राहुल ने मोदी सरकार को आढ़े हाथों लिया है।
मनरेगा को लेकर भी हमलावर हुए राहुल
इससे पहले राहुल गांधी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को लेकर भी भाजपा पर हमला बोला था। शनिवार को राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी में लगाए गए लॉकडाउन से पैदा हुई आर्थिक तंगी से निपटने के लिए मनरेगा को मजबूती दी जानी चाहिए। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'देश के कमज़ोर वर्ग को अबकी बार भी मनरेगा से राहत मिल रही है। लॉकडाउन से हुई आर्थिक तंगी से निबटने के लिए इस योजना को और मज़बूत करना ज़रूरी है। सरकार किसी की भी हो, जनता भारत की है और जनहित हमारी ज़िम्मेदारी है।'












Click it and Unblock the Notifications