कोरोना मरीजों के इलाज के लिए DGCI ने दी Colchicine के दूसरे चरण के ट्रायल को मंजूरी
ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) ने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और हैदराबाद के लक्षाई लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड को Colchicine दवा का परीक्षण करने की मंजूरी दे दी है।
नई दिल्ली, 12 जून। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) ने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और हैदराबाद के लक्षाई लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड को Colchicine दवा का परीक्षण करने की मंजूरी दे दी है। सीएसआईआर ने अपने बयान में कहा कि कोरोना के मरीजों को स्वस्थ करने में Colchicine दवा का क्या योगदान है इसका परीक्षण करने के डीजीसीआई ने सीएसआईआर और लक्षाई लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड को अनुमति दी है।

Recommended Video
सीएसआईआर के महानिदेशक के सलाहकार राम विश्वकर्मा ने पीटीआई को बताया कि कई अध्ययनों से पता चला है कि कोविड -19 रोगियों में संक्रमण के दौरान हृदय संबंधी जटिलताएं विकसित होती हैं और जिससे कई लोगों की जान चली जाती है, इसलिए नई दवा की खोज करना महत्वपूर्ण हो गया है। Colchicine एक ऐसी दवा है जिसे यदि सही देखरेख में मरीज को दिया जाए तो य हृदय संबंधी बीमारियों वाले कोविड रोगियों के लिए एक महत्वपूर्ण किरदार निभाने की क्षमता रखती है और यह प्रो-इंफ्लामेटरी साइटोकिंस को कम करने और मरीज को तेजी से ठीक करने में भी सहायक है।
यह भी पढ़ें: अदार पूनावाला को सुरक्षा की मांग वाली याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने कही ये बात
8-10 हफ्तों में पूरा हो जाएगा ट्रायल
लक्षाई लाइफ साइंसेज के सीईओ राम उपाध्याय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि परीक्षण में भाग लेने के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है और 8-10 हफ्तों में ट्रायल पूरा होने की उम्मीद है। इस महत्वपूर्ण क्लिनिकल ट्रायल में सीएसआईआर-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (आईआईसीटी), हैदराबाद और सीएसआईआर-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंट्रेगेटिव मेडिसिन (IIIM), जम्मू शामिल हैं। सहयोगी संस्थान आईआईसीटी के निदेशक एस चंद्रशेखर ने समाचार एजेंसी को बताया कि अगर मंजूरी मिल जाती है तो दवा को पूरे देश में सस्ती कीमत पर आसानी से उपलब्ध कराया जा सकता है क्योंकि भारत इसके सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है।












Click it and Unblock the Notifications