'गुजरात में कांग्रेस दफ्तर तोड़कर दिया चैलेंज, अब अयोध्या जैसा ही...', राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला
कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अहमदाबाद में पीएम मोदी और बीजेपी को जमकर निशाने पर लिया। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात में कांग्रेस का कार्यालय तोड़कर पार्टी को चैलेंज दिया गया है।
गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "...अब आपको डरना नहीं है, डराना नहीं है। इन्होंने हमारे ऑफिस में घुसकर तोड़कर हमें चैलेंज किया है। गुजरात के चुनाव में हम सब मिलकर भाजपा को हराने जा रहे हैं। जो हमने कहा लिखकर ले लो। कांग्रेस की पार्टी की आत्मा इस बार गुजरात में लड़ेगी। जैसे ही हमने अयोध्या में हराया है, वैसे ही हम बीजेपी को गुजरात में हराया है।"

राहुल गांधी ने अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि अब बीजेपी को हम सबक सिखाएंगे। इनकी सरकार को तोड़ेंगे। राहुल गांधी ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी वाराणसी से नहीं अयोध्या से लड़ना चाहते थे, लेकिन हार के डर की वजह से वो वहां से चुनाव नहीं लड़े। हमने वाराणसी में कुछ गलती कर दी, लेकिन अयोध्या में हमें उन्हें हराया। इस बार हम उन्हें गुजरात में भी हराने जा रहे हैं, लेकिन अबको डरना नहीं है।
राहुल गांधी ने बीजेपी को निशाने को लेते हुए कहा कि बीजेपी ने हमारे ऑफिस पर हमला किया, हमें चैलेंज किया लिखकर ले लो, हम इन्हें यहां से हराने जा रहे है। गुजरात की जनता से कहना है डरो मत, डराओ मत, बिना डरे बीजेपी से लड़ गए तो बीजेपी टिक नहीं पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications