राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- जनता के प्राण जाएं पर PM की टैक्स वसूली ना जाए!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कोरोना की वैक्सीन पर राज्य सरकारों से वसूले जा रहे जीएसटी को लेकर निशाना साधा है।

नई दिल्ली, 8 मई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'जनता के प्राण जाएं पर PM की टैक्स वसूली न जाए!' इसके साथ उन्होंने #GST भी लिखा है। यानि उन्होंने सीधे-सीधे केंद्र सरकार पर कोरोना वायरस वैक्सीन पर राज्य सरकारों से वसूले जा रहे जीएसटी का विरोध किया है।

Recommended Video

    Corona Vaccine: Rahul Gandhi का तंज, ‘जनता के प्राण जाएं पर PM की टैक्स वसूली न जाए’|वनइंडिया हिंदी
    Rahul Gandhi

    मालूम हो कि राज्य सरकारों से कोरोना वायरस वैक्सीन पर 5 फीसदी का जीसटी वसूला जा रहा है। इससे पहले कई सरकारों ने कोरोना वायरस वैक्सीन पर लगने वाले जीएसटी का विरोध किया था। 5 फीसदी जीएसटी का मतलब ये है कि राज्य सरकारों को वैक्सीन की प्रति डोज पर 15-20 रुपए अतिरिक्त चुकाने पड़ रहे हैं। बीते दिनों राजस्थान और छत्तीसगढ़ ने केंद्र सरकार के इस फैसले का विरोध किया था।

    यह भी पढ़ें: गुजरात: कोरोना ने छीनी पिता की जिंदगी, दुख बर्दाश्‍त नहीं कर पाए 2 जवान बेटे, मां समेत जान दी

    आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने विदेशों से आयात हो रही वैक्सीन को जीएसटी के दायरे में नहीं रखा है केवल स्वदेशी वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन पर केंद्र सरकार जीएसटी वसूल रही है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा की सरकार भी वैक्सीन से जीएसटी हटाने की मांग कर चुकी है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वैक्सीन को जीएसटी से मुक्त करने की मांग करते हुए वित्त मंत्री निर्माल सीतारमण को एक चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उन्होंने 18-44 साल की उम्र के लोगों को लगने वाली वैक्सीन से जीएसटी हटाने की मांग की थी।

    इससे पहले राहुल गांधी ने हाल ही में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि, 'चुनाव खत्म, लूट फिर शुरू।' एक अन्य ट्वीट में उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था, 'देशवासियों को बचाने के लिए ज़रूरी है:

    ⁃ बड़े स्तर पर वैक्सीन
    ⁃ सही आंकड़ों व नए कोरोना स्ट्रेन का विश्लेषण
    ⁃ कमज़ोर वर्गों को आर्थिक सहायता

    दुर्भाग्य से, केंद्र सरकार साबित करती जा रही है कि ये उनसे ना हो पाएगा!'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+