'मोदी पेपर लीक रैकेट-शिक्षा माफी के आगे बेबस', NEET-PG परीक्षा स्थगित होने पर भड़के राहुल गांधी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने नीट-पीजी की परीक्षा स्थगित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा अब NEET PG भी स्थगित!

यह नरेंद्र मोदी के राज में बर्बाद हो चुकी शिक्षा व्यवस्था का एक और दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण है। भाजपा राज में छात्र अपना करियर बनाने के लिए 'पढ़ाई' नहीं, अपना भविष्य बचाने के लिए सरकार से 'लड़ाई' लड़ने को मजबूर है।

rahul gandhi

अब यह स्पष्ट है - हर बार चुप-चाप तमाशा देखने वाले मोदी पेपर लीक रैकेट और शिक्षा माफिया के आगे पूरी तरह से बेबस हैं। नरेंद्र मोदी की अक्षम सरकार स्टूडेंट्स के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है - हमें देश के भविष्य को उससे बचाना ही होगा।

गौर करने वाली बात है कि नीट-यूजी परीक्षा में आई धांधली के बाद यूजीसी-नेट की परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया। इस बीच सरकार की ओर से एनटीए के चीफ को बर्खास्त कर दिया गया है और नीट-यूजी परीक्षा में हुई गड़बड़ी की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है।

नीट मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नीट भ्रष्टाचार का मामला अब मोदी सरकार के शीर्ष अधिकारियों के दरवाजे तक पहुंच गया है। भाजपा द्वारा खराब की गई शिक्षा व्यवस्था का हल नौकरशाहों को बदलने से नहीं होगा।

एनटीए को एक स्वतंत्र संस्था के रूप में पेश किया गया, लेकिन असल में यह भाजपा/आरएसएस के हितों की सेवा करने वाली संस्था बन गई। छात्रों को न्याय दिलाने के लिए मोदी सरकार को जवाबदेह ठहराना चाहिए।

अब नीट पीजी की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। पिछले 10 दिनों में 4 परीक्षाओं को रद्द या स्थगित किया जा चुका है। पेपर लीक, भ्रष्टाचार, अनियमितता के साथ शिक्षा व्यवस्था में शिक्षा माफिया घुस चुके हैं। अपना दामन साफ दिखाने की यह कोशिश काम नहीं आने वाली है क्योंकि अनगिनत युवा इस व्यवस्था के चलते शोषित हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+