राहुल गांधी का सीएम योगी पर तंज, कहा-जो नफरत करे,वह योगी कैसा!

नई दिल्ली, सितंबर 14: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की हलचल साफ तौर पर दिखने लगी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हाल में अब्बाजान बाले बयान पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'जो नफरत करे,वह योगी कैसा!'इससे पहले कल भी राहुल गांधी ने हिंदू-मुसलमानों को लेकर एक ट्वीट के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा था।

Recommended Video

    UP Election 2022: Rahul Gandhi का CM Yogi पर तंज, कहा- जो नफरत करे वो योगी कैसा ? | वनइंडिया हिंदी
    Rahul Gandhi

    राहुल गांधी ने कल लिखा था, तुम हिंदू सिख ईसाई न मुसलमान के हो, बस मित्रों के हो, ना देश ना इंसान के हो। इससे पहले कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'अब्बा जान' वाले बयान को लेकर उन पर निशाना साधा और कहा कि कोरोना महामारी के समय गंगा में लाशें तैरने के समय योगी कहीं नहीं नजर नहीं आए, लेकिन अब चुनाव नजदीक आने पर अपने पुराने ढर्रे पर जाकर 'अब्बा जान' को याद करने लगे हैं।

    योगी आदित्यनाथ की तरफ से की गई 'अब्बा जान' संबंधी टिप्पणी की विभिन्न राजनीतिक दलों ने कड़ी आलोचना की है। मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने रविवार को एक ट्वीट में कहा कि, मेरा हमेशा से मानना रहा है कि भाजपा की मंशा घोर सांप्रदायिकता और नफरत के अलावा किसी अन्य एजेंडे पर चुनाव लड़ने की नहीं है। उसका सारा जहर मुस्लिमों के प्रति होता है, यहां एक मुख्यमंत्री हैं जो दोबारा ये दावा कर चुनाव जीतना चाहते हैं कि मुस्लिमों ने हिंदुओं के हिस्से का पूरा राशन खा लिया।

    दरअसल सीएम योगी ने रविवार को कुशीनगर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोगों से पूछा था कि क्या उन्हें राशन मिल रहा है और 2017 से पहले ये राशन उन्हें कहां से मिल रहा था? मुख्यमंत्री ने कहा था कि, ''क्योंकि तब 'अब्बा जान' कहे जाने वाले लोग राशन को खा जाते थे। कुशीनगर का राशन नेपाल और बांग्लादेश जाता था। आज अगर कोई गरीबों के राशन को हथियाने की कोशिश करेगा, तो वो निश्चित रूप से जेल चला जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+