Rahul Gandhi Surat केस: सजा सुनाने वाले जज को जीभ काटने की धमकी, कांग्रेस नेता के बयान से विवाद, VIDEO

राहुल गांधी सूरत की सीजेएम कोर्ट से दोषी करार दिए जाने के बाद दो साल की जेल की सजा पा चुके हैं। हालांकि, सजा पर रोक के कारण राहुल जेल से बाहर है। उन्हें सजा देने वाले जज को कांग्रेस नेता ने जीभ काटने की धमकी दी है।

Rahul Gandhi Surat court

Rahul Gandhi Surat Court से सजा पाने के बाद लोक सभा की सदस्यता गंवा चुके हैं। कांग्रेस ने लगातार राहुल को अवमानना मामले में दोषी करार दिए जाने का मुखर विरोध किया है। अब तमिलनाडु के एक कांग्रेस नेता मणिकंदन ने जज को धमकी दी है।

राहुल को दो साल की सजा

कांग्रेस नेता ने सूरत की सीजेएम कोर्ट के उस जज की जीभ काटने की धमकी दी है, जिनके फैसले के बाद राहुल का Conviction हुआ है। बता दें कि राहुल को 2019 के एक भाषण के दौरान 'मोदी सरनेम' मामले में दो साल की जेल की सजा सुनाई गई।

जज की जीभ काटने की धमकी

तमिलनाडु कांग्रेस की डिंडीगुल इकाई में जिला अध्यक्ष मणिकंदन ने कहा, "जब हम सत्ता में आएंगे, हम अपने नेता राहुल गांधी को जेल भेजने के लिए फैसला सुनाने वाले जज की जीभ काट देंगे।"

पुलिस ने IPC की धारा के तहत मामला दर्ज किया

इस मामले में समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस नेता मणिकंदन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153बी समेत तीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। डिंडीगुल पुलिस जांच कर रही है।

बीजेपी विधायक ने किया केस, राहुल की सदस्यता गई!

मणिकंदन ने ये बयान 6 अप्रैल को पार्टी के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान जज को धमकी वाला बयान दिया। गौरतलब है कि विगत 23 मार्च को राहुल को बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी की याचिका पर अवमानना का दोषी पाया गया था।

राहुल चार साल पुराने मामले में दोषी पाए गए

सूरत की सीजेएम कोर्ट में जस्टिस एच वर्मा की कोर्ट ने आपराधिक अवमानना मामले में राहुल गांधी को दोषी करार दिया। राहुल ने 2019 में नीरव मोदी, ललित मोदी का नाम लेते हुए 'सभी चोरों के सरनेम मोदी क्यों' वाला बयान दिया था।

Recommended Video

    Rahul Gandhi Disqualified: Congress Leader ने दी Surat Court के जज को कैसी धमकी | वनइंडिया हिंदी

    घर खाली करने का नोटिस

    कर्नाटक के कोलार में दिए भाषण के कारण सांसदी गंवाने वाले राहुल गांधी इसी महीने वहां जनसभा करने पहुंचे। राहुल को लोक सभा सचिवालय की तरफ से 24 मार्च को अयोग्य करार दिया गया। फिर सांसद आवास खाली करने का नोटिस भी मिला।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+