पहली बार नहीं फिसली राहुल गांधी की जुबान, जानें पिछले 5 विवादित बयान जब BJP बोली- माफी मांगो

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के लंदन भाषण का मुद्दा एक संसदीय सलाहकार समिति की बैठक के दौरान उठाया गया था जिसमें विपक्ष और सत्तारूढ़ सांसदों दोनों ने आरोपों का आदान-प्रदान किया।

Rahul Gandhi

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भारतीय लोकतंत्र के खिलाफ टिप्पणी करके कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बुरी तरह से घिर गए हैं। भारतीय जनता पार्टी लगातार उनसे माफी की मांग कर रही है। .यहां तक कि भाजपा ने लोकसभा स्पीकर से एक समिति बनाने की मांग कर दी है जिसमें राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लोकसभा से निलंबित किया जाए या नहीं यह फैसला हो सके। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि राहुल गांधी की जुबान फिसली है। आइए आपको बताते हैं राहुल के पिछले पांच बयान के बारे में जब भाजपा ने उनसे माफी की मांग की...

सबसे पहले हालिया बयान की चर्चा
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लंदन में कहा था कि हैरानी की बात यह है कि अमेरिका, यूरोपीय देश जैसे लोकतांत्रिक देश इस बात से बेखबर हैं कि भारत में लोकतांत्रिक मॉडल के एक बड़े हिस्से को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा था कि विपक्ष लड़ रहा है और यह केवल एक भारत की लड़ाई नहीं है, असल में यह एक बड़ी लड़ाई है। उन्होंने लंदन में एक और टिप्पणी की और कहा कि संसद में विपक्ष के बोलते समय माइक बंद कर दिया जाता है। इतना ही नहीं उन्होंने आरएसएस के खिलाफ भी हमला बोला था। उन्होंने आरएसएस जैसे संगठन को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया था।

फरवरी 2022 के विवादित बयान
फरवरी 2022 केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी के दिए भाषण को लेकर माफी की मांग की थी। बता दें कि लोकसभा में राहुल ने भारतीय न्यायपालिका और चुनाव आयोग पर सवाल उठाया था। राहुल ने कहा था कि ये दोनों संस्था राज्यों की आवाज को दबाने के साधक बन गए हैं।

दिसंबर 2019, झारखंड में विवादित बोल
साल 2019 में झारखंड में एक चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भारत को दुनिया की 'रेप कैपिटल' बताया था। इस टिप्पणी को लेकर भाजपा राहुल गांधी पर हमलावर हो गई थी और उनसे माफी मांगने को कहा था। भाजपा ने संसद के दोनों सदनों में इस मुद्दे को उठाया था।

नवंबर 2019
राहुल गांधी ने नवंबर 2019 में राफेल विमान सौदे में सुप्रीम कोर्ट का हवाला देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी की थी। इस पर संसद में खूब बवाल हुआ था। सांसद मीनाक्षी लेखी ने इस मामले में राहुल के खिलाफ अवमानना याचिका दाखिल की थी और राहुल के खिलाफ आपराधिक मामला चलाने की मांग की थी। लेकिन राहुल गांधी ने मामले में शीर्ष अदालत से माफी मांग ली थी।

जनवरी 2018
जनवरी 2018 में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपमानित करने वाले पोस्टर्स विवाद मामले में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से माफी की मांग की थी। उस समय भाजपा नेता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को इन अपमानजनक पोस्टर्स के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

अक्टूबर 2017
राहुल गांधी ने अक्टूबर 2017 में आरएसएस पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि आरएसएस महिलाओं के साथ भेदभाव करता है और उन्होंने आरएसएस की शाखाओं में कभी भी महिलाओं को शॉर्ट्स पहने नहीं देखा। राहुल गांधी के इस बयान के बाद भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने माफी की मांग की थी।

फरवरी 2016
फरवरी 2016 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जेएनयू विवाद पर राहुल गांधी से माफी की मांग की थी। शाह ने मांग की थी कि राहुल को जेएनयू विवाद पर अपने रुख के लिए माफी मांगनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+