किसानों की कर्जमाफी पर बोले राहुल- 'देखा आपने, शुरू हो गया ना काम'
Recommended Video

नई दिल्ली। शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में जाते वक्त कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्जमाफी को लेकर बयान दिया। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी पर नोटबंदी और राफेल के मुद्दे पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने साढे़-तीन चार लाख करोड़ रु आम जनता से लेकर 15-20 लोगों की जेब में डाला है। राहुल गांधी ने कहा कि 6 घंटे के अंदर ही दो राज्यों में हमने कर्ज माफ कर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि ये देश केवल 15-20 लोगों का ही नहीं है, सभी का है। उन्होंने कहा कि आम जनता की आवाज हम सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे।

6 घंटे में किसानों का कर्ज माफ किया: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने एक पैसा माफ नहीं किया। जबकि कांग्रेस और वो खुद गरीबों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में हमने जनता का भरोसा जीता है। आगे भी वे पीएम मोदी पर दबाव डालकर जनता का काम कराएंगे। राहुल बोले कि चुनाव के दौरान किए गए वादे को पूरा करने का काम कांग्रेस ने किया है और दो राज्यों में किसानों का कर्ज माफ करके दिखाया है।
'नोटबंदी दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला'
सज्जन कुमार पर बोलने से कतराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि फिलहाल, अभी यहां किसानों और राफेल पर बात कर रहे हैं। जबकि टाइपोग्राफिकल एरर पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अभी तो और भी ऐसी गलतियां दिखाई देंगी। बहुत से टाइपो एरर दिखाई देंगे। राहुल गांधी ने नोटबंदी को दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया। इसके पहले सदन में जाते वक्त कर्ज माफी को लेकर राहुल गांधी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, 'देखा आपने, शुरू हो गया ना काम'
'किसानों का कर्ज माफ कराकर लेंगे दम'
राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ नोटबंदी और राफेल है, दूसरी तरफ किसानों की कर्जमाफी का मुद्दा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अनिल अंबानी से चोरी कराई, नोटबंदी के जरिए चोरी कराई। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने देश का पैसा चोरी कराया है। राहुल गांधी ने कहा कि वे पीएम मोदी पर दबाव डालकर किसानों का कर्ज माफ करवाएंगे। अगर पीएम मोदी ये काम नहीं कर सके तो वे खुद इस काम को करेंगे।
-
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
जन्मदिन की बधाई या सियासी तंज? CM को 28% आरक्षण याद दिलाते ही बढ़ी हलचल—जानिए पूरा मामला -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
MP News: पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? जानिए सच—भोपाल समेत पूरे MP में कितना स्टॉक, क्या अभी भरवाना जरूरी? -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
MP News: दतिया के उनाव में शर्मनाक घटना, सरपंच के पति को पीटा, मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया -
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
पुणे के Dr Vishal Khalane बना रहे मातृत्व देखभाल की नई मिसाल, नॉर्मल डिलीवरी को दे रहे बढ़ावा -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे












Click it and Unblock the Notifications