मोदी जी, 5 जहाज़ों का सच क्या है? राहुल गांधी ने ट्रम्‍प के दावे पर पीएम से किया सवाल, BJP ने दिया करारा जवाब

India Pakistan ceasefire: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक हालिया बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा है। डोनाल्‍ड ट्रंप ने दावा किया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष के दौरान पांच लड़ाकू विमान गिराए गए थे, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ये विमान किस देश के थे।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शनिवार को पोस्ट करते हुए मोदी से पूछा, "मोदी जी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है!" उनका यह सवाल ट्रंप के उस दावे के संदर्भ में था जिसमें उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने का श्रेय लिया था और भारत-पाक युद्ध के दौरान पांच लड़ाकू विमान गिराने की बात कही थी।

Rahul Gandhi PM Narendra Modi

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए उन्हें "देशद्रोही मानसिकता" वाला बताया। मालवीय ने 'एक्स' पर लिखा," ट्रंप ने अपने बयान में न तो भारत का नाम लिया और न ही यह कहा कि वे पांच जहाज भारत के थे।"

भाजपा ने पूछा- राहुल गांधी ने उन्हें भारत का ही क्यों मान लिया?

इसके साथ ही मालवीय ने सवाल किया,"राहुल गांधी ने उन्हें भारत का ही क्यों मान लिया, पाकिस्तान का क्यों नहीं? मालवीय ने यह भी कहा कि जब भी देश की सेना दुश्मन को सबक सिखाती है, तब कांग्रेस को मिर्ची लगती है।"

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्‍तान पहुंचाया था नुकसान

गौरतलब है कि मई महीने में भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने पाकिस्तान के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया था जिसमें उसने सैन्य संघर्ष के दौरान छह विमानों को नुकसान पहुंचाने की बात कही थी। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, LoC पर हुई गोलाबारी में कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और भारतीय वायुसेना के हमलों में IC-814 हाईजैक और पुलवामा हमले के योजनाकार सहित 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए। इसके अतिरिक्त, पाकिस्तानी एयरफोर्स के लगभग 20% इन्फ्रास्ट्रक्चर को नष्ट कर दिया गया, जिसमें रहीम यार खान, भोलारी और सरगोधा जैसे प्रमुख एयरबेस शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+