गुस्साये राहुल बोले..भाजपा ने केवल जनता को ख्वाब दिखाये हैं..बस

रांची। जहां आज देश के पीएम नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के हजारी बाग में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने भी झारखंड की राजधानी रांची में आज एक जनसभा की और जमकर मोदी सरकार पर हमला बोला।

अपने भाषण की शुरूआत राहुल गांधी ने मोदी की ही तरह शहीदों को श्रद्धांजलि देकर ही की। अपनी चुनावी जनसभा में सिवाय मोदी सरकार पर वार करने के राहुल गांधी के पास और कुछ नहीं था।

सांसद ग्राम योजना का मजाक उड़ाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में 6.5 लाख गांव हैं और PM 650-700 गांव गोद लेने की बात करते हैं और इसके लिए 1 रुपया भी नहीं देते, अब आप ही बताइये कि क्या इस तरह से देश का विकास होगा। झारखंड में दस साल बीजेपी की सरकार रही। उन्होंने यहां क्या किया? आने वाले कई सालों में बीजेपी की सरकार कुछ नहीं कर सकेगी, बीजेपी केवल वन मैन आर्मी है और वन मैन आर्मी किसी भी सूरत में विकास नहीं कर सकता है इसलिए मैं कहता हूं कि गांव का विकास नहीं ग्रामीणों का विकास करो।

राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन पर निशाना साधते हुए कहा, "एक तरफ वे तस्वीरें खिंचवाने के लिए सड़कें साफ कर रहे हैं और वहीं दूसरी तरफ वे नफरत फैला रहे हैं।उन्होंने कहा, "इस देश ने 60-70 वर्षो में जो कुछ भी किया है, इसका आधार सिर्फ प्यार और भाईचारा रहा है। यह संगठन इस विचाराधार पर बना है।"

'भाजपा ने केवल जनता को ख्वाब दिखाये हैं..बस'

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश को गुस्सा करने वाले लोग चला रहे हैं और कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो देश को प्यार और भाईचारे के साथ आगे ले जा सकती है। जब गरीब को भूख लगती है तो उसे रोटी चाहिए होती है और रोटी का इंतजाम करने के लिए व्यक्ति को सक्षम होना चाहिए और वो काम केवल कांग्रेस ही कर सकती है क्योंकि वो किसी को जातिवाद या मजहब के तराजू में नहीं तौलती है।

इसलिए मैं आप सभी जनता से अनुरोध करता हूं कि आप कांग्रेस को मौका दीजिये और प्रगति के राह पर आगे चलिए। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार के छह महीने बीत चुके हैं, लेकिन विकास कहीं नहीं दिख रहा वो केवल जनता को सपने दिखा रहीं हैं या यूं कहिए उसने अब तक केवल केवल जनता को ख्वाब दिखाये हैं..बस'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+