'राहुल भईया..अमित शाह को टक्कर प्रियंका दी ही दे सकती हैं'

अमेठी। कांग्रेस युवराज राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो दिन दौरे से आज दि्ल्ली वापस लौटे हैं। इन दो दिनों में राहुल गांधी ने अमेठी के हर प्राणी से मिलने की कोशिश की और जितना हो सका उन्होंने मोदी सरकार की आलोचना भी की।

लेकिन इसी बीच उन्हें अपने ही कार्यकर्ताओं की वजह से अजीब सी स्थिति का सामना करना पड़ा। हुआ यूं कि बुधवार को जब राहुल गांधी अपने कांग्रेस इकाई के लोगों से मिल रहे थे तो उन्हीं के कुछ कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी से कहा कि हमें लगता है कि भईया अगर हमें बीजेपी की ताकत को जवाब देना हैं और अमित शाह से निपटना है तो प्रियंका दीदी( प्रियंका गांधी) को अब सक्रिय राजनीति में कदम रखना ही होगा।

'राहुल भईया..शाह को टक्कर प्रियंका दी ही दे सकती हैं'

अपने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के मुंह से शायद राहुल को इस बात की उम्मीद नहीं थी इसलिए थोड़ी देर के लिए तो राहुल गांधी चुप ही हो गये लेकिन फिर मुस्कुराकर बिन कुछ कहे ही आगे बढ़ गये।

मालूम हो कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद लगातार पार्टी के अंदर प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में आने की बात की जा रही है। लेकिन प्रियंका गांधी ने कभी भी इस बारे में कुछ नहीं कहा। हां लोकसभा चुनावों के प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने जरूर कहा था कि यह फैसला प्रियंका को करना है वो ही इस बारे में जवाब दे सकती हैं।

वैसे कांग्रेसियों की इस बात से यह सवाल भी उठता है कि कहीं उन्हें राहुल गांधी की काबलियत पर शक तो नहीं हो रहा है तभी वो बार-बार अमित शाह के खिलाफ प्रियंका गांधी को लाने की बात कह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+