राहुल गांधी, सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार को कोर्ट ने जारी किया समन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के खिलाफ स्थानीय कोर्ट ने अवमानना मामले में नोटिस जारी किया है। बता दें कि यह केश भारतीय जनता पार्टी की ओर से इन नेताओं के खिलाफ चुनाव के दौरान एक विज्ञापन को लेकर दायर किया गया था।
भाजपा के सचिव केशव प्रसाद ने यह केस 9 मई को दायर किया था। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले राहुल गांधी को पीएम मोदी के खिलाफ एक बयान के चलते अपनी लोकसभा सदस्यता गंवानी पड़ी थी। गुजरात की स्थानीय कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द हो गई थी।

दरअसल 5 मई को तमाम समाचार पत्रों में विधानसभा चुनाव को लेकर विज्ञापन जारी किए गए थे, जिसमे दावा किया गया था कि तत्कालीन भाजपा सरकार 40 फीसदी भ्रष्टाचार में डूबी थी, 1.5 लाख करोड़ रुपए की लुट हुई है। जिसे भाजपा ने आधारहीन बताते हुए मानहानि का केस दर्ज कराया है।
दरअसल राहुल गांधी ने पीएम मोदी के खिलाफ बयान दिया था। यह बयान उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव प्रचार के दौरान दिया था। अप्रैल 2019 में कर्नाटक के कोलार में रैली के दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि आखिर कैसे सभी चोरों का सरनेम मोदी होता है।












Click it and Unblock the Notifications