राहुल या प्रियंका..मां सोनिया गांधी का सबसे ज्यादा पसंदीदा कौन?, बेटे राहुल ने तस्वीर शेयर कर बताया

कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। राहुल गांधी द्वारा शेयर की गई तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। दरअसल, राहुल गांधी ने इंस्टा पर तस्वीर शेयर करते हुए इस बात का खुलासा किया कि गांधी परिवार में 'मां का पसंदीदा' कौन है।

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि वह या उनकी बहन प्रियंका गांधी मां की पसंदीदा नहीं, बल्कि उनका पसंदीदा जैक रसेल टेरियर डॉगी नूरी है। राहुल ने शुक्रवार को अपनी मां की दो तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की हैं। उस फोटो में सोनिया गांधी अपनी पीठ पर एक प्यारा सा पपी बांधे हुए हैं।

Sonia Gandhi

राहुल गांधी ने मजाकिया अंदाज में कैप्शन लिखा है कैप्शन में लिखा, 'मां का पसंदीदा?' राहुल गांधी की यह पोस्ट उनके फॉलोअर्स के बीच काफी तेजी से वायरल हो गई। 24 घंटे के भीतर इस पोस्ट को 8.8 लाख लाइक और 6,125 से ज्यादा कमेंट आ चुके है।

खबर के मुताबिक, नूरी, जो गांधी परिवार की प्रिय सदस्य बन गई है, पिछले साल राहुल गांधी ने अपनी मां को उपहार में दी थी। 2023 में विश्व पशु दिवस पर, राहुल ने कहानी साझा की कि कैसे वह नूरी से उत्तरी गोवा के एक शहर मापुसा में मिले थे।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, राहुल गांधी ने बताया था कि अगस्त 2023 में गोवा के मापुसा में एक डॉग केनेल से नूरी को चुना और फिर उसे दिल्ली स्थित अपने घर में सोनिया गांधी को सरप्राइज के रूप में दिया था। इस वीडियो में राहुल गांधी नूरी को चुनते हुए नजर आए और इसे दुनिया के सामने परिचित कराया।

उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'जानवर हमें बिना शर्त प्यार का मतलब सिखाते हैं! कुछ ही महीनों में, नूरी ने हमारे जीवन में रोशनी भर दी है। आपको बता दें कि गांधी परिवार हमेशा से ही जानवरों के प्रति अपने प्यार के लिए जाना जाता है। पिछले कुछ सालों में कई डॉगी उनके घर रहे हैं।

नूरी भी इस प्यारे पालतू जानवर की कतार में शामिल हो गई है, जिसमें पिडी भी शामिल है, जो राहुल के सोशल मीडिया पोस्ट में अक्सर दिखाई देने वाला एक और डॉगी है। पिडी ने अपनी मनोरंजक हरकतों और चंचल हरकतों के और खेलों के लिए फेमस हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+