कानपुर एनकाउंटर पर बोले राहुल- UP में जब पुलिस सुरक्षित नहीं, तो जनता कैसे होगी?
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कानपुर में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के साथ हुई मुठभेड़ में डीएसपी समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस पर विकास दुबे के गैंग ने हमला कर दिया। हमले में 8 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है, जबकि 12 के आसपास पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने योगी सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि यूपी में गुंडाराज का एक और प्रमाण, जब पुलिस सुरक्षित नहीं, तो जनता कैसे होगी?
Recommended Video

कानपुर एनकाउंटर घटना के बाद राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गुंडाराज है। जब पुलिस सुरक्षित नहीं तो जनता कैसे। राहुल ने ट्विट किया- यूपी में गुंडाराज का एक और प्रमाण। जब पुलिस सुरक्षित नहीं, तो जनता कैसे होगी? मेरी शोक संवेदनाएं मारे गए वीर शहीदों के परिवारजनों के साथ हैं और मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राहुल गांधी के अलावा यूपी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि, बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमें यूपी पुलिस के सीओ, एसओ सहित 8 जवान शहीद हो गए। यूपी पुलिस के इन शहीदों के परिजनों के साथ मेरी शोक संवेदनाएं। यूपी में कानून व्यवस्था बेहद बिगड़ चुकी है, अपराधी बेखौफ हैं। आमजन व पुलिस तक सुरक्षित नहीं है। कानून व्यवस्था का जिम्मा खुद सीएम के पास है। इतनी भयावह घटना के बाद उन्हें सख़्त कार्यवाही करनी चाहिए। कोई भी ढिलाई नहीं होनी चाहिए।
बता दें कि, यूपी के कानपुर में बिकरू गांव मे पुलिस और कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के साथियों के साथ हुई मुठभेड़ में सीओ और शिवराजपुर एसओ सहित सहित 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। आधी रात दबिश देने गई पुलिस टीम पर छत और खिड़कियों से फायरिंग की गई। इस घटना मे कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल भी है। शुक्रवार सुबह तक जारी मुठभेड़ में पुलिस ने विकास दुबे के दो रिश्तेदार को ढेर कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications