लोकसभा में हाथापाई के आरोपों पर राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। दिल्ली में चुनावी रैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए 'डंडा मारने' वाले बयान पर आज फिर से लोकसभा में हंगामा हुआ। इस दौरान स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि, सदन की कार्रवाई को रोकना पड़ा। राहुल गांधी ने लोकसभा में हंगामा पर कहा कि, पीएम रोजगार आदि पर बात नहीं कर रहे हैं। मुझे लोकसभा में बोलने से रोकने के लिए यह ड्रामा किया गया।

हर्षवर्धन को उपर से मिले दे निर्देश

हर्षवर्धन को उपर से मिले दे निर्देश

राहुल गांधी ने कहा कि, लोकसभा में उनके सांसदों के साथ बीजेपी के सांसदों ने हाथापाई की है। उन्होंने कहा कि, वायनाड में मेडिकल कॉलेज नहीं होने के मामले को मैं उठाना चाहता था, वे मुझे बोलने देना पसंद नहीं करते। हमें संसद में नहीं बोलने दिया गया। उन्होंने कहा कि हर्षवर्धन ने जो किया, वह असंसदीय है। आप विजु्ल्स देखें,मणिक्कम टैगोर ने किसी पर हमला नहीं किया। बल्कि उनपर ही हमला हुआ। हमें फंसाया जा रहा है, हमें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है।

मणिक्कम टैगोर पर हुआ हमला

मणिक्कम टैगोर पर हुआ हमला

राहुल गांधी ने कहा कि, मैं कुछ दूसरा मामला उठा रहा था। सवाल का जवाब दिया जाता है, मगर शायद हेल्थ मिनिस्टर को किसी ने बताया होगा, निर्देश थे क्योंकि वो अपने-आप ऐसा नहीं करते। निर्देश थे कि दूसरा मुद्दा उठाना है तो उन्होंने उठा दिया। यह असंसदीय है, सामान्य तौर पर ऐसा होती नहीं है। उन्होंने कहा कि, मणिक्कम टैगोर ने किसी पर कोई हमला नहीं किया, उल्टे उन्हीं पर हमला हुआ है। उन्होंने कहा, आप वीडियो देख सकते हैं। मणिक्कम टैगोर जी वेल में जरूर गए, लेकिन उन्होंने किसी पर हमला नहीं किया, उल्टा उनपर हमला हुआ।

मोदी के ट्यूबलाइट वाले बयान पर राहुल का पलटवार

वहीं पीएम मोदी के ट्यूबलाइट वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, 'प्रधानमंत्री का खास दर्जा होता है, उनका एक खास तरह का अंदाज होता है, उनका खास तरह का स्तर होता है। कल प्रधानमंत्री ने लंबा भाषण दिया। जब मैंने उनसे पूछा कि रोजगार का क्या होगा तो वह जवाहर लाल नेहरू, पाकिस्तान के बारे बोलते रहे। वह मेरा जवाब नहीं दे पाए। जो देश के युवा हैं, जो रोजगार चाहते हैं, वह प्रधानमंत्री दे नहीं पा रहे हैं, इसीलिए आज यह ड्रामा देखा। इसीलिए प्रधानमंत्री ने कल सारी बातें कीं, लेकिन रोजगार की बात नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+