'अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले किसानों के साथ दिल से हूं...' राहुल गांधी ने कुछ इस अंदाज में दी नए साल की बधाई

'अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले किसानों के साथ दिल से हूं...' राहुल गांधी ने कुछ इस अंदाज में दी नए साल की बधाई

Rahul Gandhi on New Year 2021: नए साल के मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांधी देशवासियों को नव वर्ष की बधाई दी है। नए साल की बधाई देते हुए राहुल गांधी ने किसान आंदोलन का जिक्र किया है और अप्रत्यक्ष रूप से केंद्र की नरेंद्र मोदी (Modi Govt) सरकार को कृषि कानून (farm laws) के खिलाफ तंज कसा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''मैं दिल से सम्मान के साथ अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले किसानों और मजदूरों के साथ हूं...सभी को नया साल मुबारक हो।'' तीन कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर एक महीने ज्यादा दिनों से किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Recommended Video

    Rahul Gandhi ने दी नए साल की बधाई, Farmers Protest को लेकर कही ये बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी
    Rahul Gandhi

    राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''नए साल की शुरुआत हो रही है, ''ऐसे में हमें उन लोगों को याद करना चाहिए, जिन्हें हमने खो दिया और उन सभी को धन्यवाद देना चाहिए, जो हमारी रक्षा में जुटे हुए हैं और जिन्होंने हमारे खातिर बलिदान दे दिया है। मैं दिल से सम्मान के साथ अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले किसानों और मजदूरों के साथ हूं...सभी को नया साल मुबारक हो।''

    राहुल गांधी किसान आंदोलन को लेकर कई बार लगातार अपने ट्वीट के जरिए मोदी सरकार की आलोचना कर रहे हैं। 24 दिसंबर 2020 को राहुल गांधी अन्य पार्टी नेताओं के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से किसान प्रदर्शनों को लेकर मुलाकात की थी और उन्हे ज्ञापन सौंपा था।

    राहुल गांधी ने तीन नए कृषि कानून को काला कानून कहा है। किसानों ने भी नए साल पर कहा है कि जब तक सरकार उनकी मांगे पूरा नहीं करती वो नए साल का जश्न नहीं मनाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि अभी विरोध के एक महीने हुए हैं, अगर अपनी मांगों के लिए हमें एक साल भी बैठना पड़े तो हम उसके लिए तैयार हैं।

    किसान एक महीने से ज्यादा वक्त से तीन कृषि कानूनों को निरस्त कराने की मांग कर रहे हैं। इस किसान आंदोलन को लेकर सरकार और किसानों के बीत 6 से 7 राउंड की बैठक हो चुकी है, लेकिन अभीतक इसको लेकर कोई हल नहीं निकल पाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+