'मोदी सरकार को सोचना चाहिए, ये जंग कोविड के खिलाफ है ना कि कांग्रेस के खिलाफ'
'मोदी सरकार को सोचना चाहिए, ये जंग कोविड के खिलाफ है ना कि कांग्रेस के खिलाफ'
नई दिल्ली, अप्रैल 27: भारत में कोरोना वायरस के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है। पिछले 24 घंटों में देश के अंदर कोरोना के 3 लाख 23 हजार 144 नए मामले सामने आए है। तो वहीं, 2 हजार 771 लोगों की कोविड संक्रमण से मृत्यु हो गई है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मोदी सरकार को सोचना चाहिए, ये जंग कोविड के खिलाफ है ना कि कांग्रेस या अन्य राजनीति विरोधियों के खिलाफ।'

Recommended Video
हनुमान जयंती की दी शुभकामनाएं
इससे पहले राहुल गांधी ने देशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी ने ट्विटर पर हनुमान जी की संजीवनी बूटी लाते हुए तस्वीर भी साझा की है। इस तस्वीर में हनुमान जी के एक हाथ में पर्वत दिख रहा है। कांग्रेस लीडर की ओर से जारी की गई इस तस्वीर को एक संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है। बता दें कि राहुल गांधी ने एक और ट्वीट कर केंद्र सरकार पर कोरोना का डेटा छिपाने का भी आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने लिखा है कि भले ही केंद्र सरकार महामारी पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है, लेकिन उसके सच पर नियंत्रण जरूर कर लिया है।
कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार की हर तरह से मदद को तैयार: सोनिया गांधी
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के साथ एक खबर भी पोस्ट की है। इस खबर के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि हम केंद्र सरकार की हर तरह से मदद के लिए तैयार हैं। सोनिया गांधी ने कहा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए हमें राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार करना चाहिए। अपने राजनीतिक मतभेदों को भुलकर हमें एक साथ कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए। सोनिया गांधी ने राजनीतिक नेताओं को भी आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर एक राष्ट्र के रूप में कोविड-19 आपदा के खिलाफ लड़ने की बात कही है। सोनिया गांधी ने कहा हम केंद्र सरकार को इस संकट के वक्त में मदद करने के लिए तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications