राहुल गांधी बोले- लद्दाख में चीनी इरादों का सामना करने से डर रही है मोदी सरकार

नई दिल्ली। भारत-चीन विवाद को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, मौजूदा सरकार पर आरोप लगाया कि, उनके अंदर चीन का सामना करने की हिम्मत नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि, प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत साहस की कमी और मीडिया की चुप्पी की भारत को बहुत भारी क़ीमत चुकानी होगी।

Rahul Gandhi says Modi government is afraid to face Chinese intentions in Ladakh

शुक्रवार को राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, भारत सरकार लद्दाख में चीनी इरादों का सामना करने से डर रही है। जमीनी हकीकत संकेत दे रही है कि चीन तैयारी कर रहा है और मोर्चा साधे है। प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत साहस की कमी और मीडिया की चुप्पी की भारत को बहुत भारी कीमत चुकानी होगी। बता दें कि भारी तनाव के बीच 15-16 जून की दरम्यानी रात भारत-चीन सैनिकों के बीच झड़प हुई थी।

Rahul Gandhi says Modi government is afraid to face Chinese intentions in Ladakh

बता दें कि अप्रैल महीने से ही पूर्वी लद्दाख में सहित कई इलाकों में भारतीय और चीनी सेना में तनाव चल रहा है। इसे लेकर अभी दोनों देशों में कूटनीतक और सैन्य स्तर पर बातचीत हो ही रही थी कि 15 जून को यहां पर गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। ऐसी हिंसक झड़प दोनों देशों के बीच दशकों से नहीं हुई थी। इस झड़प में 20 भारतीय जवानों ने अपनी जान गंवा दी थी।

इससे पहले कल गुरुवार को राहुल गांधी ने कोरोना महामारी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा था। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा था, 'भारत में कोरोना का ग्राफ (कोरोना कर्व) भयावह होता जा रहा है ना की सपाट हो रहा है। राहुल गांधी ने अपने इसी ट्वीट में आगे पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, अगर ये PM की 'संभली हुई स्थिति' है तो 'बिगड़ी स्थिति' किसे कहेंगे?।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+