इस हफ्ते देश में संक्रमितों की संख्या 10 लाख को पार कर जाएगी: राहुल गांधी
नई दिल्ली। देश लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस मामलों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से चिंता जताई है। राहुल गांधी ने मंगलवार को डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा किइस हफ्ते देश में संक्रमितों की संख्या 10 लाख को पार कर जाएगी। इससे पहले सोमवार को राहुल गांधी ने संक्रमण फैलने की स्थिति को लेकर एक कोरोना ग्राफ शेयर किया था। जिसमें भारत में कोरोना फैलने की स्थिति को दिखाया गया था।

Recommended Video
राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस की स्थिति से निपटने को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मंगलवार को एक न्यूज रिपोर्ट को शेयर करते हुए ट्वीट किया, इस हफ्ते हमारे देश में आंकड़ा 10,00,000 पार कर जाएगा। राहुल द्वारा शेयर की गई खबर में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने कहा है कि अगर ठोस कदम नहीं उठाया गया तो कोरोना वायरस की महामारी बद से बदतर होती जाएगी।
इससे पहले भी राहुल मोदी सरकार को कोविड-19 प्रबंधन और अस्पतालों में कुप्रबंधन के लिए जिम्मेदार ठहरा चुके हैं। उन्होंने सरकार द्वारा लागू किए गए लॉकडाउन को भी विफल बताया था और कहा कि यह कोविड-19 से लड़ने के लिए एक पूर्ण समाधान नहीं है। सोमवार को गांधी ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर केंद्र से सवाल किया था कि क्या कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत अच्छी स्थिति में है। उन्होंने भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने की तुलना दुनिया के कई देशों में कोविड के संक्रमण में बढ़ोतरी से करने वाला एक ग्राफ साझा करते हुए ट्वीट किया, क्या कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत अच्छी स्थिति में है?

देश में कुल कोरोना के 9,06,752 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 5,71,460 ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 28,498 नए केस सामने आए हैं जबकि 553 मरीजों की मौत हुई है। अब तक देश में कुल 23,727 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 मरीजों का रिकवरी रेट बेहतर होकर 63.02% हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, रिकवरी और मौतों का अनुपात अब 96.01%:3.99% है।
-
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
Crude Oil Price Hike: हॉर्मुज पर ट्रंप की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल,भारत में क्या है रेट? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications