राहुल गांधी की क्लास का वीडियो लीक, मचा हड़कंप
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। कांग्रेस के युवराज और पार्टी में नंबर 2 की हैसियत रखने वाले राहुल गांधी मिशन 2014 पर निकल पड़े हैं। वो हर पैंतरा काफी सोच समझ कर चल रहे हैं। एक निश्चित अंतराल पर वो पार्टी कार्यकर्ताओं की क्लास लेते रहते हैं और उन्हें चुनावी रणनीति के बारे में समझाते रहते हैं।
इस बात से सब वाकिफ हैं कि राहुल गांधी की क्लास को किस कदर सीक्रेट रखा जाता है। लेकिन राहुल गांधी के इसी चुनावी क्लास का एक वीडियो लीक हो गया है। जी हां इस वीडियो में पुणे में हुई एक बैठक में राहुल गांधी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अधिकारियों को संबोधित करते देखा जा सकता है।

हालांकि शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी से रिश्ता तोड़ने के दबाव के बावजूद उन्होंने गठबंधन राजनीति की जरूरतों को समझने की बात कही। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस को केंद्र में सरकार चलाने के लिए दूसरे दलों के समर्थन की जरूरत है और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में उसके पास ज्यादा विकल्प नहीं है।
राहुल गांधी ने कहा कि इसका एकमात्र समाधान लोकसभा में ज्यादा से ज्यादा सीटें निकालना है। अगर हमें बहुमत मिलता है, तो अपने हिसाब से पार्टी को मजबूत बना सकते हैं। कांग्रेस और एनसीपी के बीच रिश्ते बीते एक साल से बिगड़े दिख रहे हैं और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की गवर्नेंस के मुद्दों पर पवार से खींचातानी हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications