राहुल गांधी ने ट्वीट कर बताया, भाजपा ने क्यों गढ़ी एफबी डेटा लीक की कहानी?

Recommended Video

    Rahul Gandhi ने Facebook Data Leak पर दिया अपना तर्क, आप भी होंगे सहमत | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। फेसबुक के डेटा चोरी और कैम्ब्रिज एनालिटिका के साथ संबंधों को लेकर कल भाजपा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा था। इस मुद्दे पर राहुल गांधी ने आज बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। राहुल ने ट्वीट किया कि, मोसुल में मारे गए 39 भारतीयों की मौत को छुपाने के लिए भाजपा ने कांग्रेस पर डाटा चोरी की स्टोरी गढ़ी है।

    rahul

    राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, Problem: मोसुल में 39 भारतीय मारे, सरकार का झूठ पकड़ा गया, Solution: कांग्रेस और डाटा चोरी की कहानी गढ़ी गई, Result: मीडिया नेटवर्क उसी में अटके रहे, 39 भारतीयों की मौत का मुद्दा गायब हो गया। राहुल गांधी का आरोह है कि, मोदी सरकार ने 39 भारतीयों की मौत से ध्यान भटकाने के लिए डाटा लीक की कहानी बनाई। जिसमें वे सफल भी रहे।

    आपको बता दें कि रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा था कि क्या कांग्रेस पार्टी डेटा में छेड़छाड़ और डेटा चोरी कर चुनाव जीत सकती है? राहुल गांधी को बताना चाहिए कि कैंब्रिज ऐनालिटिका का उनके प्रोफाइल में क्या रोल है? प्रसाद ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने 2019 के चुनाव प्रचार के लिए ब्रिटिश एजेंसी कैम्ब्रिज एनालिटिका को जिम्मेदारी सौंपी है, जिस पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। मीडिया के एक सेक्शन द्वारा इसे कांग्रेस के 'ब्रह्मास्त्र' के तौर पर बताया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+