बढ़ते कोरोना केस पर राहुल गांधी ने जताई चिंता, कहा- अभी नहीं टला खतरा, सभी बरतें सावधानी
नई दिल्ली: पिछले साल फरवरी में कोरोना महामारी पूरे देश में फैली। इसके बाद मार्च में सरकार को लॉकडाउन लागू करना पड़ा। कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा कहर 7-8 महीने रहा, लेकिन साल के अंत में स्थित सुधरने लगी, जहां रोजाना के केस काफी हद तक कम हुए। वहीं दूसरी ओर कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान भी शुरू हो गया, लेकिन हालात अब फिर से बिगड़ रहे, क्योंकि रोजाना के मामलों में तेजी से उछाल देखा गया है। जिस पर अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने चिंता जताई है।
Recommended Video

राहुल ने एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट शेयर की है, जिसमें बताया गया कि कोरोना के साप्तहिक केस 33 प्रतिशत तक बढ़े हैं। साथ ही 4 हफ्तों के अंदर कोरोना केस भी डबल हो गए। इस रिपोर्ट के साथ राहुल गांधी ने लिखा कि जैसे पहले चेतावनी दी गई थी कि कोविड-19 अभी भी एक बड़ा खतरा बना हुआ है। कृपया सभी सुरक्षा मानदंडों का प्रयोग करें, मास्क लगाएं और सावधानियां बरतें।
देश में कुल कितने केस
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस के 26,291 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा 118 लोगों की जान कोरोना वायरस के कारण गई है। नए मरीज मिलने के बाद देश में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,13,85,339 हो गई है, जिनमें से 1,10,07,352 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। वहीं देशभर में मृतकों का आंकड़ा 1.58 लाख के पार है।












Click it and Unblock the Notifications