'मैं आपको छू लूंगा तो ये कहेंगे कि मैं अपनी नाक पोंछ रहा हूं', संसद से बाहर आकर राहुल गांधी ने BJP पर कसा तंज
संसद से बाहर निकल रहे मल्लिकार्जुन खड़गे की राहुल गांधी ने सीढ़ियों पर हाथों से सपोर्ट करते हुए उनकी मदद की। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि,'अगर मैं आपको छू लूंगा तो ये लोग कहेंगे कि मैं अपनी नाक आप पर पोंछ रहा हूं।'

Delhi: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को 'मोदी सरनेम' वाले मानहानि केस में सूरत की एक कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद से विपक्ष ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। इस बीच राहुल गांधी शुक्रवार को संसद में मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ पार्टी की बैठक में शामिल होने पहुंचे। बैठक समाप्त होने के बाद, जब सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे बाहर निकले तो राहुल गांधी को सीढ़ियों पर खड़गे की मदद करते देखा गया, इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कुछ ऐसा कह दिया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।
राहुल गांधी ने कसा तंज
दरअसल, राहुल गांधी ने खड़गे की मदद करने के तुरंत बाद उनसे बोला कि, 'अगर मैं आपको छू लूंगा तो ये लोग कहेंगे कि मैं अपनी नाक आप पर पोंछ रहा हूं। आपने देखा है वो वीडियो, जब मैं आपकी मदद कर रहा हूं तो ये लोग कह रहे हैं कि मैं अपनी नाक आप पर पोंछ रहा हूं।' राहुल गांधी के इस बयान को बीजेपी पर तंज माना जा रहा है, ऐसा इसलिए क्योंकि बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा हों या पार्टी का कोई और नेता, बीजेपी द्वारा लगातार राहुल गांधी के बयान के जरिए वे उनपर अपने अंदाज में निशाना साधते नजर आते हैं।
Recommended Video
दरअसल, राहुल गांधी ने इस तरह का बयान इसलिए दिया, क्योंकि हाल ही में एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें राहुल गांधी संसद से निकलर मल्लिकार्जुन खड़गे के पीछे ही चल रहे थे। इस बीच जब राहुल गांधी खड़गे के पास पहुंचे, तो उन्होंने अपना हाथ मल्लिकार्जुन के कंधे पर रख दिया और पूछा कि आपको कहां जाना है? मैं आपको छोड़ देता हूं और दोनों एक ही कार में बैठ गए। कुछ ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को शेयर कर आरोप लगाया गया कि, राहुल ने अपना हाथ नाक से हटाने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे पर रखा था और वे 'अपनी नाक पोंछ रहे थे'। राहुल गांधी ने उसी पुराने वीडियो को लेकर अपना ये बयान दिया है।












Click it and Unblock the Notifications