#StudentsWantJobs कैंपेन पर बोले राहुल गांधी- सरकार दे रही पुलिस के डंडे
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर अपने ट्विटर से केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने इस बार बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने ट्विटर पर चल रहे #StudentsWantJobs कैंपेन पर बोलते हुए लिखा, 'छात्र चाहते हैं नौकरी लेकिन सरकार दे रही- पुलिस के डंडे, वॉटर गन की बौछार, एंटी नैशनल का टैग और बेरोजगारी।' बता दें कि राहुल लगातार अपने ट्वीट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते रहते हैं।

बता दें कि ट्विटर पर इन दिनों बेरोजगार छात्र और युवा बड़ी संख्या में हैशटैग का प्रयोग कर केंद्र सरकार के खिलाफ कैंपेन चलाकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। हाल ही में 'मोदी नौकरी दो' जैसे कई हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड हुए थे, इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 'हैशटैग स्टूडेंट्स वांट जॉब्स' के नाम से कैंपेन देखने को मिल रहा है। इस हैशटैग का प्रयोग करते हुए कई छात्र और युवा ट्विटर पर अपनी बात रख रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इसी कैंपेन पर बोलते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
लोकतांत्रिक देश नहीं रह गया है भारत
इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि भारत अब लोकतांत्रिक देश नहीं रह गया है। केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने स्वीडन इंस्टीट्यूट की डेमोक्रेसी रिपोर्ट को ट्विटर पर शेयर किया है। स्वीडन इंस्टीट्यूट ने अपनी इस रिपोर्ट में कहा है कि भारत इस समय पड़ोसी देश पाकिस्तान की तरह ऑटोक्रेटिक (एकतंत्रीय व्यवस्था) वाला देश है। वहीं दूसरे पड़ोसी बांग्लादेश में भारत से ज्यादा लोकतांत्रिक व्यवस्था इस समय है। इसी रिपोर्ट को राहुल ने शेयर करते हुए कहा है कि भारत अब लोकतांत्रिक देश नहीं बचा है।
यह भी पढ़ें: दांडी मार्च की 91वींं वर्षगांठ: PM मोदी ने साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि दी, अमृत महोत्सव शुरू












Click it and Unblock the Notifications