राहुल गांधी बोले- हमारी 1200 स्क्वायर KM जमीन पर किया कब्जा फिर भी चीन का नाम नहीं ले रहे पीएम
नई दिल्ली: चीन सीमा पर पिछले पांच महीने से विवाद जारी है। इस बीच विपक्षी पार्टियां लगातार दावा कर रही हैं कि चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा कर लिया है, लेकिन मोदी सरकार उस पर चुप्पी साधे हुए है। इस बीच बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर चीन के मसले पर मोदी सरकार पर निशाना साधा। साथ ही दावा किया कि चीन ने हमारी 1200 स्क्वायर किलोमीटर पर कब्जा कर लिया है।
Recommended Video

मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन का नाम नहीं ले रहे हैं क्योंकि वो नहीं चाहते कि देश के लोगों का ध्यान इस पर जाए कि चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। उनके मुताबिक चीन ने हमारी 1200 स्क्वायर किलोमीटर जमीन पर कब्जा किया है। PM के पास भारत माता की जमीन पर कहने के लिए एक भी शब्द क्यों नहीं है। उन्होंने मीडिया से कहा कि क्या आपको लगता है कि इसे बड़ा मुद्दा आज कोई है।
संबोधन के पहले कही थी ये बात
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने मंगलवार शाम जनता के संबोधन की बात कही थी। उनके ऐलान के बाद ही राहुल गांधी ने कहा था कि मैं प्रधानमंत्री से सुनना चाहूंगा कि चीन भारतीय क्षेत्र को कब छोड़ेगा, लेकिन मैं आपको इस बात की गारंटी देता हूं कि प्रधानमंत्री में ये बताने की हिम्मत नहीं होगी, प्रधानमंत्री चीन के बारे में एक शब्द नहीं बोलेंगे। हालांकि राहुल गांधी की बात सही साबित हुई थी, पीएम मोदी का पूरा संबोधन कोरोना महामारी पर ही था।












Click it and Unblock the Notifications