कोरोना की तीसरी लहर को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना, बच्चों की सुरक्षा के लिए तय किए जाएं प्रोटोकॉल

नई दिल्ली, मई 18। कोरोना महामारी की दूसरी लहर का असर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन विशेषज्ञों ने जो तीसरी लहर की चेतावनी जारी है की है उससे हर कोई परेशान है। विशेषज्ञों के मुताबिक, कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए घातक साबित हो सकती है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं, लेकिन इस बीच कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

Rahul gandhi

Recommended Video

      Coronavirus: Rahul Gandhi ने केंद्र को दी चेतावनी तो Priyanka ने Yogi सरकार को घेरा | वनइंडिया हिंदी

      बच्चों की सुरक्षा के प्रोटोकॉल अभी से तय हो- राहुल गांधी

      राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि आने वाले समय में बच्चों को कोरोना से सुरक्षा चाहिए होगी। ऐसे में बच्चों के इलाज की सुविधाएं, वैक्सीन के प्रोटोकॉल अभी से ही तय हो जाने चाहिए। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत के भविष्य के लिए वर्तमान के मोदी सिस्टम को नींद से जागने की ज़रूरत है।

      तीसरी लहर को लेकर राज्यों ने शुरू की तैयारी

      आपको बता दें कि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर एक्सपर्ट ने ये चेतावनी जारी की है कि तीसरी लहर में कोरोना का संक्रमण बच्चों को अधिक प्रभावित कर सकता है। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर कई राज्यों में तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। महाराष्ट्र सरकार ने काफी दिन पहले से ही तीसरी लहर के लिए तैयारी शुरू कर दी है। वहीं ओडिशा सरकार ने भी तैयारियों के सुझाव के लिए एक समिति का गठन कर दिया है। इन सबके बीच कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर बच्चों की वैक्सीन की मांग भी तेजी से हो रही है। अमेरिका में बच्चों की वैक्सीन तैयार हो गई है। वहीं बायोटेक की कोवैक्सीन का बच्चों पर ट्रायल शुरू हो गया है। उम्मीद है कि इस साल के आखिर तक बच्चों के लिए भी वैक्सीन आ जाएगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+