राहुल गांधी के विदेश दौरे का मतलब देश की छवि को खराब करना: राम माधव
नई दिल्ली। बीजेपी नेता राम माधव ने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ देश की बदनामी करने के लिए विदेश जाते है। राम माधव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दुबई दौरे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, 'हमारे प्रधानमंत्री भी विदेश जाते हैं और हम भी उनके लिए कई कार्यक्रम ऑर्गनाइज करते हैं। दोनों भाषणों को देखना चाहिए। हमारे पीएम ऐसी बातें कहते हैं जो हमारे राष्ट्र का गौरव बढ़ाती हैं जबकि राहुल गांधी ऐसी बातें कहते हैं जो भारत का बुरा प्रभाव पैदा कर सकती हैं।'

बता दें कि इसी सप्ताह राहुल गांधी अपने दो दिन के दौरे के लिए दुबई गए हुए थे। एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यूएई और भारत के लोगों को एक साथ लाने वाले मूल्य विनम्रता और सहनशीलता हैं। विभिन्न विचारों, धर्मों और समुदायों के लिए सहिष्णुता। मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि घर वापस जाने पर यह साढ़े चार साल की असहिष्णुता है।
राहुल ने कहा कि भारत में आज सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी की है। हमें इस गंभीरता से लेने जरूरत है। हमें दुनिया के बाकी हिस्सों को दिखाने की जरूरत है कि न केवल हम बेरोजगारी को हरा सकते हैं बल्कि हम चीन को भी चुनौती दे सकते हैं। हम भारत जैसे देश को कभी नहीं चला सकते, यह मानते हुए कि केवल एक विचार सही है और अन्य सभी गलत हैं। आज मेरे प्यारे देश भारत को राजनीतिक कारणों से विभाजित किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications